RRB NTPC UG Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट (NTPC-UG) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है जो सीबीटी-1 (CBT-1) परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप नीचे दिए गए हैं।
कब होगी सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल
बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 7 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है।
कैसे करें RRB NTPC UG एडमिट कार्ड डाउनलोड
RRB NTPC UG Admit Card डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या सीधे rrb.digialm.com पर जाएं।- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'RRB NTPC UG Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- उम्मीदवार इस पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
नोट - बिना एडमिट कार्ड के प्रिंट कॉपी के उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह कि एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से करीब 30 मिनट पहले पहुंचे और अपना एक फोटो आईडी कार्ड साथ जरूर रखें।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी दो ध्यान से पढ़ें
डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर छपी जानकारियों का बारीकी से मिलान करना चाहिए। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, आवंटित शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया होता है। इसके अलावा, रिपोर्टिंग टाइम, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर की भी जांच कर लें। यदि किसी जानकारी में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
