वैज्ञानिकों की मानें तो 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' बहुत पुराना है। यह करीब 20 से 30 मिलियन करीब 2 से 3 करोड़ साल पुराना क्षेत्र है।
बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यूरेशियन प्लेट और टेक्टोनिक प्लेट की टक्कर के कारण बना था। लाखों वर्ष पहले टेक्टोनिक प्लेट हिलने लगी, जिसकी अरब की तरह स्थित प्लेट उत्तर की तरफ खिसकने लगी और यूरेशियन प्लेट से टकरा गई। उसी दौरान समुद्र के रास्ते एक संकरे जलमार्ग का निर्माण हुआ, जिसे हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नाम से जानते है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की लंबाई-चौड़ाई कितनी है?Strait of Hormuz लगभग 167 किलोमीटर (104 मील) लंबा है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। इसकी चौड़ाई सबसे संकरे बिंदु पर केवल 33 से 39 किलोमीटर (लगभग 21-24 मील) तक है।
दुनिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाने वाला मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है। यह ईरान और ओमान के बीच स्थित एक संकरा समुद्री मार्ग है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। यह अपनी पूरी लंबाई में ईरान के साथ अधिक और महत्वपूर्ण समुद्री सीमा साझा करता है, यही कारण है कि इस पर ईरान का अधिक प्रभाव है।
यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी भी प्रकार की रुकावट आती है तो इससे वैश्विक तेल कीमतों में तेजी आती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित होता है।
बता दें कि दुनिया के कुल समुद्री तेल का व्यापार का करीब 20 से 25 प्रतिशत एलएनजी और कच्चा तेल इसी मार्ग से गुजरता है। यही कारण है कि इसे दुनिया की ऑयल लाइफलाइन के तौर पर जाना जाता है।