एजुकेशन

DU BA LLB Admission 2026: डीयू से लॉ करने का अंतिम अवसर, नजदीक आई आवेदन की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

DU BA LLB Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के 5 वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। इस कोर्स में एडमिशन लेने इच्छुक उम्मीदवार admission.uod.ac.in से आवेदन कर सकते हैं।

Image

DU BA LLB Admission 2026

DU BA LLB Admission 2026: यदि आप भी कानून यानी लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से बीए एलएलबी (BA LLB) पढ़ना चाहते हैं, तो बता दें कि इसके लिए आवेदन पोर्टल खुला हुआ है। बता दें कि डीयू में पांच वर्षीय लॉ कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। जो छात्र वकील बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें बिना देरी किए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर वैध मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी के माध्यम से पूरी कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और इस कोर्स के लिए कौन आवेदन कर सकता है आदि की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

आवेदन की समय सीमा

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के बीए एलएलबी ऑनर्स कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026, दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन पोर्टल को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन जमा कर दें।

लॉ में एडमिशन के लिए पात्रता

इस कोर्स में एडमिशन का मुख्य आधार कक्षा 12वीं के बाद CLAT 2026 (Common Law Admission Test) का स्कोर है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किए हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन शुल्क

सामान्य (General), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। छात्र यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • खुद को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • वैध ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से अपना लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • उसके बाद फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट लें और इसका पीडीएफ भी बनाएं।

छात्रों को आवेदन करते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। फॉर्म को फाइनल सबमिट करते हुए उसे एक बार जरूर चेक करें और आवश्यक बदलाव के बाद ही सबमिट करें। क्योंकि बाद में संशोधन करने के संभावना कम है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article