एजुकेशन

Rajasthan LDC परीक्षा परिणाम का स्कोरकार्ड जारी, 10644 पदों पर होनी है भर्ती, जानें आगे की प्रक्रिया

Rajasthan LDC Score Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज 7 अक्टूबर 2026 को RSSB LDC Score Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी थी, वे अब अपने नंबर ऑनलाइन देख सकते हैं।

Image

Rajasthan LDC परीक्षा परिणाम का स्कोरकार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Rajasthan LDC Score Card 2026 OUT: राजस्थान में LDC और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज 7 अक्टूबर 2026 को RSSB LDC Score Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी थी, वे अब अपने नंबर ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें, RSSB ने इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 28 सितंबर 2026 को जारी किया था। अब उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड भी भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।

इसमें परीक्षा में मिले अंक और दूसरी जरूरी जानकारी देखी जा सकती है। Rajasthan LDC/Junior Assistant परीक्षा 5 जुलाई 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 10,644 पद भरे जाने हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा।

आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब टाइपिंग या स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। इस अगले चरण की तारीख, एडमिट कार्ड और दूसरी जरूरी जानकारी RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ऐसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड

उम्मीदवार सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां LDC Score Card से जुड़े लिंक को खोलें। इसके बाद परीक्षा का प्रकार चुनें और अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। जानकारी सबमिट करने के बाद स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें अपने नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, परीक्षा की जानकारी और प्राप्त अंकों को ध्यान से जांच लें। इसके बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालकर रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article