एजुकेशन

RRB NTPC Exam Date 2026 Announced: घोषित हुई आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की तारीख, 16 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

RRB NTPC Exam Date 2026 Announced: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी ग्रेजुएट लेवल भर्ती की परीक्षा की संभावित तारीख घोषित कर (RRB NTPC Exam Date 2026) दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक समाप्त होगी।

RRB NTPC Exam Date 2026 Announced

RRB NTPC Exam Date 2026 Announced: यहां देखें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की तारीख

RRB NTPC Exam Date 2026 Announced: आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB NTPC Exam Date 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी ग्रेजुएट लेवल भर्ती की परीक्षा की संभावित तारीख घोषित कर (RRB NTPC CBT 1 Exam Date) दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक समाप्त होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 5810 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि यदि उन्होंने पहले से आधार सत्यापन नहीं किया है, तो वे www.rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन कर आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर लें, ताकि वे परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश कर सकें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का संभावित शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC Tentative Exam Date 2026: यहां देखें परीक्षा की संभावित तिथि

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB NTPC CBT 1 Tentative Exam Date 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB NTPC CBT 1 Tentative Exam Date 2026: Check Here

RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का एडमिट कार्ड

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC Exam 2026: ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा अपडेट

अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि वे भर्ती प्रक्रिया के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को ही देखें। कृपया अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों। साथ ही उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध तरीके से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके अभ्यर्थियों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) पर आधारित होता है और भर्ती केवल अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर होती है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article