GSSSB Surveyor Class 3 Result 2026 Released: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने गांधीनगर नगर निगम के लिए सर्वेयर, क्लास 3 भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें। यह परिणाम कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (MCQ-CBRT) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के घोषित किया गया है।
बता दें रिजल्ट के पीडीएफ में तीन लिस्ट हैं। इसमें सेक्शन ए (Section A) में चयनित उम्मीदवारों की सूची, सेक्शन बी (Section B) में प्रतीक्षा सूची और सेक्शन सी (Section C) में असफल उम्मीदवारों की लिस्ट प्रदर्शित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
GSSSB Gujarat Surveyor Class 3 Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले GSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट
- होमपेज पर जाकर GSSSB
Gujarat Surveyor Class 3 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यहां 16 उम्मीदवारों के नाम
यहां Annexure-A में क्लास 3 के पदों के लिए अनंतिम रूप से चुने गए 16 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। यह सूची मेरिट और चयन के लागू मानदंडों के आधार पर तैयार की गई है। जबकि Annsexure-B में यानी वेटिंग लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनकी नियुक्ति पर विचार, मुख्य चयन सूची से खाली होने वाले पदों और भर्ती के लागू नियमों पर निर्भर करेगा।
