एजुकेशन

NICL AO Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में स्केल 1 अफसर बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

NICL AO Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा निकाली गई 321 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

NICL AO Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

NICL AO Recruitment 2026: बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी के रूप में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को बता दें कि 'नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड' (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 कैडर के कुल 321 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि करीब आ गई है। बता दें कि इस भर्ती के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से जारी है। यदि आप भी इस राष्ट्रीय स्तर की भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो बिना किसी देरी के तुरंत अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें, क्योंकि अंतिम तिथि बेहद नजदीक आ चुकी है। आवेदन की डेडलाइन और इससे संबंधित अधिक जानकारी लेख में नीचे विस्तृत तौर पर दी गई है।

रजिस्टर करने के लिए बचे हैं कितने दिन?

NICL AO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और किसी भी स्थिति में एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अब 10 दिन का समय बाकी है। अंतिम समय में आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या या सर्वर स्लो होने की स्थिति से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

NICL AO भर्ती 2026 एक नजर में मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
संस्थान का नामनेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)
पद का नामएडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (Scale I) - जर्नलिस्ट व स्पेशलिस्ट
कुल रिक्तियां321 पद (200 जर्नलिस्ट + 121 स्पेशलिस्ट)
मासिक वेतन (Emoluments)शुरुआती मूल वेतन 82,485 रुपये (मेट्रो शहरों में कुल वेतन लगभग 1.14 लाख रुपये /माह)
आयु सीमा (01/10/2026 तक)न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट)
फेस-I प्रारंभिक परीक्षा तिथि17 नवंबर 2026 (संभावित)
फेस-II मुख्य परीक्षा तिथि22 दिसंबर 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटnationalinsurance.nic.co.in

शैक्षणिक योग्यता

जर्नलिस्ट पद: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक या स्नातकोत्तर (SC/ST/PwBD के लिए न्यूनतम 55% अंक)।

स्पेशलिस्ट पद: संबंधित स्ट्रीम (जैसे लीगल, आईटी, फाइनेंस/CA, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, रिस्क इंजीनियरिंग या एग्रीकल्चर) में प्रासंगिक डिग्री/डिप्लोमा होनी अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन में जाएं और "Recruitment of Administrative Officers (Scale-I) 2026-27" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - 'Click here for New Registration' पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर नया पंजीकरण करें।

स्टेप 5 - प्राप्त प्रोविशनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।

स्टेप 6 - अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण भरें और पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान व हस्तलिखित घोषणा पत्र स्कैन करके अपलोड करें।

स्टेप 7 - ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये तय किया गया है। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम यानी यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से करना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article