CEC Row: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के सदस्यों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने की अपील की।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि प्रदर्शन जारी रखेगा और यह संदेश देगा कि उंगली लोकतंत्र में देश के 130 करोड़ लोगों का प्रतीक है। जाखड़ ने कहा, ''हम आं दोलन करेंगे और हम इस बात पर जोर देंगे कि यह उंगली इस देश के 130 करोड़ लोगों की निशानी है...ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को भाजपा आयोग का बना दिया है।''
जाखड़ ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप जंतर-मंतर को विरोध स्थल के तौर पर नहीं हटा सकते; यह हमारा अधिकार है।
