एजुकेशन

RRB Paramedical Exam Date 2026: रेलवे पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित, यहां देखें

RRB Paramedical Exam Date 2026 Announced: रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षाएं 23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

Image

RRB Paramedical Exam Date 2026: यहां देखें रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा की तारीख

RRB Paramedical Exam Date 2026 Announced: आरआरबी पैरामेडिकल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी की जाएगी। जबकि एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

कब होगी आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा

बता दें आरआरबी पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 23 से 25 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 590 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के 365 पद, फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के 118 पद और हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड 2 के 43 पद शामिल हैं। इसके अलावा रेडियोग्राफर / एक्स-रे टेक्नीशियन के 25 पद, लैब असिस्टेंट ग्रेड 2 के 31 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के 4 पद और ऑप्टोमेट्रिस्ट के 2 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं, डायलिसिस टेक्नीशियन तथा ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट के लिए 1-1 पद पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Railway Paramedical Exam Schedule 2026: यहां देखें एग्जाम का शेड्यूल

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway Paramedical Exam Date 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

किस विषय से कितने सवाल

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां प्रोफेशनल एबिलिटी (Professional Ability) से 70 सवाल, जनरल अवेयरनेस (General Awareness) से 10 प्रश्न, जनरल अर्थमेटिक (General Arthmetic), जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग (General Intelligence And Reasoning) से 10 प्रश्न और जनरल साइंस (General Science) विषय से 10 प्रश्न पूछे जायेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article