SBI Clerk Backlog Prelims Result 2026 Released: एसबीआई क्लर्क बैकलॉग के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI Clerk Backlog Prelims Result) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क बैकलॉग प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
कब हुई थी एसबीआई क्लर्क बैकलॉग की परीक्षा
बता दें एसबीआई क्लर्क बैकलॉग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू होकर 27 अगस्त 2026 को समाप्त हुई थी। परीक्षा 16 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
SBI Clerk Backlog Prelims Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले sbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
SBI Clerk Backlog Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- स्कोर कार्ड आपके डेक्सटॉप पर प्रदर्शित हो जाएगा।
SBI Clerk Backlog Prelims Result: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
एसबीआई क्लर्क बैकलॉग के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1538 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए 112 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 207 और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 1219 पद आरक्षित थे। यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
SBI Clerk Backlog Prelims Result: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
एसबीआई क्लर्क बैकलॉग के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। फिर मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
