RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 30 जून को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती सीबीटी 2 (NTPC Graduate Level CBT 2) परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा शहर स्लिप जारी होने के बाद से अब छात्र बेसब्री से अपने एग्जाम एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आरआरबी द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। जारी होने के बाद उम्मीदवार rrbapply.gov.in से हॉल टिकट लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर पाएंगे।
कब होगा एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा?
RRB द्वारा NTPC CBT 2 परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई को किया जाएगा। सीबीटी 1 परीक्षा 16 से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसके परिणामों की घोषणा 11 जून को की गई। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार अब 10 जुलाई को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें कि एनटीपीसी परीक्षा का सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPTET 2026 परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए, क्या है एग्जाम की मार्किंग स्कीम
कब आएगा RRB NTPC CBT 2 Admit Card?
10 जुलाई को आयोजित होने वाली एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले यानी 6 जुलाई 2026 तक जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपका हॉल टिकट आ जाएगा।
स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
जारी हुई सिटी स्लिप
आरआरबी द्वारा NTPC CBT 2 परीक्षा की सिटी स्लिप मंगलवार, 30 जून को जारी कर दी गई थी। परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी करने का मुख्य उद्देश्य परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को शहर जानकारी देना है जहां उनका एग्जाम होने वाला है। ताकि वह उसके अनुसार यात्रा की योजना बनाएं और परीक्षा न छूटे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP TET 2026: 60 जिलों के 955 परीक्षा केन्द्रों पर 20 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 02 से 04 जुलाई तक शिक्षक पात्रता परीक्षा
RRB NTPC CBT 2 एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें चेक
स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा में शामिल होने वाले दिशा-निर्देशों और एडमिट कार्ड आने के बाद उस पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
