RRB NTPC 2025 Admit Card is out or not: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 7 अगस्त से 8 सितंबर, 2025 तक होने वाली परीक्षा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। अब बोर्ड एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड लिंक एक्टिव करेगा, हालांकि अभी RRB NTPC 2025 Admit Card Release Date को लेकर पुष्टि नहीं की गई है।
बता दें, सिटी इंटिमेशन स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपको परीक्षा स्थल, शिफ्ट और अन्य सहित सभी महत्वपूर्ण विवरण प्रदान करता है। जिन्होंने अभी तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, वे यहां दिए गए लिंक से परीक्षा सिटी स्लिप देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC 2025 Admit Card Release Date
एनटीपीसी यूजी परीक्षा की शुरुआत 7 अगस्त से होने वाली है, एक जानकारी के अनुसार, प्रवेश पत्र एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व जारी किए जाने की संभावना है।
जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि इसमें परीक्षा केंद्र का शहर दर्शाया गया है। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर क्षेत्रवार सक्रिय कर दिया गया है।
RRB NTPC 2025 Admit Card Download
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सिटी स्लिप के साथ, आरआरबी ने संबंधित श्रेणीवार उम्मीदवारों जैसे एससी/ एसटी/ अल्पसंख्यक आदि को मुफ्त यात्रा प्राधिकरण पास भी जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2025 के लिए कैसे होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती एक बहु-चरणीय चयन प्रक्रिया का पालन करेगी:
- कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) 1
- कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) 2
- टाइपिंग कौशल परीक्षा (यदि लागू हो)
- दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा
कब है परीक्षा?
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर, 2025 तक पूरे देश में आयोजित की जाएगी।
