एजुकेशन

RRB Group D Result 2026 OUT: जारी हुआ रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट, जानें PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पूरा प्रोसेस

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। CBT परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in या संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Image

जारी हुआ रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। CBT परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in या संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए हैं। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोज सकेंगे

बता दें कि RRB Group D की कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए रेलवे के अलग-अलग जोन में लेवल-1 के कुल 22,195 पद भरे जाने हैं। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 7 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था।

RRB Group D Result 2026: ऐसे करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं।

1. सबसे पहले अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर Latest Notifications या Results सेक्शन खोलें।

3. CEN 09/2025 के तहत RRB Group D Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।

5. Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

6. PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

RRB Group D Result 2026

RRB Group D Result 2026

उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी लॉगिन के जरिए देख सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

CBT के बाद आगे क्‍या होगा?

RRB Group D भर्ती में CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। PET पास करने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article