RRB Group D Bharti 2026 : रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के तहत 22,195 पदों वाली वेकेंसी के लिए आज यानी 2 मार्च को आखिरी तारीख तय की थी। ऐसे में इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लें। सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी के रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या फिर rrbapply.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें। भारी ट्रैफिक की वजह से अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में फौरन प्रकिया को पूरा कर लें।
कितने पदों पर होगी रेलवे की भर्ती ? RRB Group D Bharti
बता दें कि रेलवे इस भर्ती के जरिये अलग-अलग जोनों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 5, हेल्पर/असिस्टेंट और अन्य तकनीकी और गैर तकनीकी पदों को भरेगा। इस भर्ती की कुल रिक्तियां 22,195 है। ये उन युवाओं के लिए काफी शानदार मौका है, जो केंद्र सरकार में स्थायी नौकरी का मौका खोज रहे हैं। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू मार्च 2026 से आर्मी अस्पताल में आयोजित होने की संभावना है।
RRB Group D की पोस्ट लिस्ट में लेवल-1 के तहत ये सभी पद शामिल हैं :-
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV
- पॉइंट्समैन-B
- असिस्टेंट (S&T)
- असिस्टेंट TL & AC
- असिस्टेंट TRD
- असिस्टेंट लोको शेड
- असिस्टेंट ब्रिज
- असिस्टेंट P-Way
- असिस्टेंट कैरिज & वैगन
- असिस्टेंट ट्रैक मशीन
- असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल)
कब है आवेदन की आखिरी तारीख ? RRB Group D Vacancy Last Date
रेलवे ग्रुप डी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 है। आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 है। वहीं आवेदन की समय सीमा खत्म होने के बाद सुधार के लिए थोड़ा समय दिया जाएगा। ये सभी जानकारी रेलवे ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी हुई है।
RRB ग्रुप D एप्लीकेशन 2026
RRB ग्रुप D 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म अब www.rrbapply.gov.in पर एक्टिव है। एप्लिकेंट को सिर्फ एक RRB रीजन के लिए अपना फॉर्म जमा करने की इजाजत है, क्योंकि एक से ज्यादा एप्लीकेशन जमा करने पर ऑटोमैटिक डिसक्वालिफिकेशन हो जाएगा।
