एजुकेशन

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रिवाइज्ड प्रोविजनल रिजल्ट 2 जारी, ऐसे करें चेक

NEET UG Counselling Round 1 Revised Provisional Result 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग राउंड 1 का रिवाइज्ड प्रोविजनल रिजल्ट 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां आपको लॉगिन पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

NEET UG Counselling Round 1 के लिए रिवाइज्ड प्रोविजनल रिजल्ट 2 जारी

NEET UG Counselling Round 1 Revised Provisional Result 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग राउंड 1 का रिवाइज्ड प्रोविजनल रिजल्ट 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड में हिस्सा लिया है, वे अपने लॉगिन के जरिए संशोधित प्रोविजनल परिणाम की जानकारी देख सकते हैं। एमसीसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने संशोधित परिणाम को ध्यान से जांचें। यदि किसी उम्मीदवार को रिजल्ट में किसी तरह की गलती या विसंगति दिखाई देती है, तो वह निर्धारित समय के भीतर इसकी जानकारी एमसीसी को दे सकते हैं। इस बात की जानकारी एमसीसी ने नोटिस जारी कर दिया है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यूजी परामर्श राउंड 1 के लिए संशोधित अनंतिम परिणाम II (Revised Provisional Result II) अब उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संशोधित अनंतिम परिणाम की सावधानीपूर्वक जांच करें। परिणाम में किसी भी विसंगति को उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध "उम्मीदवार शिकायत और प्रश्न निवारण प्रणाली" ("Candidates Grievances and Query Redressal System") के माध्यम से 24.08.2026 को दोपहर 12:30 बजे तक डीजीएचएस के एमसीसी के ध्यान में लाया जा सकता है।

इस बात का ध्यान रखें

एमसीसी ने उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संशोधित अनंतिम परिणाम 2 केवल सांकेतिक प्रकृति का है और इसमें बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवार संशोधित अनंतिम परिणाम में आवंटित सीट पर कोई अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और संशोधित अनंतिम परिणाम को कानून की अदालत के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रिवाइज्ड प्रोविजनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिवाइज्ड प्रोविजनल रिजल्ट 2 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Revised Provisional Result II लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपन लॉगिन करें।
  • संशोधित परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article