टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 से बाहर हुए Gaurav Khanna, जाते जाते farrhana bhatt के लिए कह गए दिल की बात

Khatron Ke Khiladi 15: गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हो गए हैं। शो से बाहर होने से पहले गौरव ने तीन खास कंटेस्टेंट्स की बात की, जिसमें उन्होंने फरहाना भट्ट का नाम लेकर सबको हैरान कर दिया।

Image

gaurav khanna-Farrhana Bhatt (photo credit- instagram)

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) टीवी पर टेलीकास्ट हो चुका है। इस शो में टीवी के कई टॉप एक्टर्स नजर आ रहे हैं, जो अपने डर का सामना कर रहे हैं। शो में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने दमदार एंट्री ली थी। माना जा रहा था कि गौरव बीते दो रियलिटी शोज की तरफ इसे भी जीतकर बाहर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गौरव खन्ना रोहित शेट्टी के शो से बाहर हो गए हैं। गौरव ने इविक्शन के दौरान अपने तीन फेवरेट कंटेरस्टेंट्स का नाम लिए, जिसमें फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) का भी जिक्र किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के मेकर्स ने Urfi Javed को एक झटके में किया रिजेक्ट, भड़कते हुए बोलीं एक्ट्रेस- 'क्या बकवास है'

    गौरव खन्ना हुए इविक्ट

    खतरों के खिलाड़ी 15 में देखा गया कि गौरव खन्ना, शगुन शर्मा और रुबिना दिलैक एलिमिनेशन टास्क में पहुंच जाते हैं। यहां पर गौरव अपनी टीम की तरफ से खुद आगे बढ़ते हैं। इस स्टंट के दौरान हवा में लटककर पैनल पर कूदना और फ्लैग्स इकट्ठा करने थे। शगुन शर्मा इस टास्क काफी शानदार अंदाज में करती हैं। रुबिना दिलैक भी टास्क कर लेती हैं, लेकिन गौरव खन्ना टास्क के दौरान चोटिल हो जाते हैं। जंप करते समय गौरव के कंधे और कोहनी (एल्बो) पर गंभीर चोट लग जाती है। एक्टर को पहले ही टेनिस एल्बो की समस्या है और चोट को गंभीर होने से बचाने के लिए गौरव खन्ना स्टंट को बीच में छोड़ देते हैं, जिस वजह से वह सीधा सीधा शो से एलिमिनेट हो जाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे पास मैसेज-स्क्रीनशॉट', Asim Raiz ने आरोपों पर जवाब देने के बाद Himanshi Khurana की खोली पोल, दी धमकी

      गौरव खन्ना ने की फरहाना भट्ट की तारीफ

      गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी 15 से जाने से पहले कंटेस्टेंट्स संग अपने दिल की बात की। इस मौके पर गौरव ने अपने तीन फेवरेट कंटेस्टेंट्स बताए, जिसमें गौरव ने सबसे पहले हर्ष गुजराल का नाम लिया, जिन्हें गौरव ने अपना दोस्त बताया। इसके बाद उन्होंने ओरी का नाम लिया। गौरव ने कहा कि ओरी शो का मजबूत कंटेस्टेंट है, जिससे सबको बचकर रहना चाहिए। आखिर में गौरव ने फरहाना भट्ट का नाम लिया और कहा कि अब मैं जिस शख्स का नाम लेने जा रही हूं, वो सुनकर सब विश्वास नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने फरहाना का नाम लेते हुए उनके गेम की तारीफ की।

      दो रियलिटी शोज के बने विनर

      बता दें कि गौरव खन्ना को टीवी सीरियल अनुपमा से पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन अब वह रियलिटी शोज में एक्टिव हैं। गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टर शेफ्स की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं और वह बिग बॉस के भी विनर हैं। हालांकि, फैंस उन्हें खतरों के खिलाड़ी 15 का भी विनर बनते हुए देखना चाहते थे, लेकिन फैंस का ये सपना टूट गया।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article