एजुकेशन

DU UG Admission के लिए 13 हजार से ज्यादा सीटें खाली, जानें किस कॉलेज में कितनी सीटें, कैसे मिलेगा दाखिला

DU UG Admission 2026 Spot Round: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम अंडरग्रेजुएट (CSAS UG) 2026-27 के स्पॉट राउंड 1 के लिए खाली सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पॉट राउंड 1 में कैसे मिलेगा एडमिशन, जानें किस कॉलेज में कितनी सीटें

DU UG Admission 2026 Spot Round: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम अंडरग्रेजुएट (CSAS UG) 2026-27 के स्पॉट राउंड 1 के लिए खाली सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। जिन आवेदकों ने अभी तक किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है, वे अब डीयू के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर स्पॉट राउंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां अप्लाई करने की आखिरी तारीख आज यानी 24 अगस्त, 2026 को रात 11:59 बजे तक है।

खाली सीटों की लिस्ट के अनुसार, 67 कॉलेजों में कुल 13,433 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज और SRCC जैसे बड़े कॉलेजों के नाम भी शामिल हैं। यहां आप डीयू स्पॉट राउंड 1 कैटेगिरी वाइज सीट, कोर्स वाइज सीटों की संख्या और यहां कैसे एडमिशन ले सकते हैं जान सकते हैं।

बता दें ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, दिखाई गई खाली सीटें 23-08-2026 को दोपहर 1:00 बजे तक की स्थिति के अनुसार हैं। सीटों की सही संख्या में मिलान, एडमिशन वापस लेने, कैंसिलेशन, शिकायतों के समाधान आदि के कारण बदलाव हो सकता है। स्पॉट राउंड के दौरान एडमिशन वापस लेने की प्रक्रिया बंद रहेगी।

DU UG Spot Round Admission 2026: कैटेगिरी वाइज सीटों की संख्या

यहां कैटेगिरी वाइस सीटों की बात करें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 2,113 सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL) के लिए 4,133 सीटें, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2,038 सीटें , अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2,476 सीटें और 1,791 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, ईसाई आवेदकों के लिए 316 सीटें और सिख आवेदकों के लिए 566 सीटें हैं।

DU UG Spot Round Admission: किस कॉलेज में कितनी सीटें

दौलत राम कॉलेज में कितनी सीटें

दौलत राम कॉलेज में कितनी सीटें

किरोड़ीमल और लेडी श्रीराम कॉलेज में कितनी सीटें

किरोड़ीमल और लेडी श्रीराम कॉलेज में कितनी सीटें

किरोड़ीमल और लेडी श्रीराम कॉलेज में कितनी सीटें

हंसराज कॉलेज में स्पॉट राउंड के लिए कितनी सीटें

हंसराज कॉलेज में स्पॉट राउंड के लिए कितनी सीटें

हंसराज कॉलेज में स्पॉट राउंड के लिए कितनी सीटें

हिंदू कॉलेज और इंद्रप्रस्था कॉलेज में स्पॉट राउंड 1 की कितनी सीटें

हिंदू कॉलेज और इंद्रप्रस्था कॉलेज में किस कोर्स के लिए कितनी सीटें

हिंदू कॉलेज और इंद्रप्रस्था कॉलेज में किस कोर्स के लिए कितनी सीटें

देशबंधु कॉलेज में कितनी सीटें

देशबंधु कॉलेज में कितनी सीटें

देशबंधु कॉलेज में कितनी सीटें

DU UG Spot Round 1 Vacant Seats PDF: यहां देखें किस कॉलेज में कितनी सीट

Who Can Apply For DU UG Spot Round 1: स्पॉट राउंड 1 के लिए कौन आवेदन कर सकता है

  1. ध्यान रहे स्पॉट राउंड 1 में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने DU CSAS (UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।
  2. यहां ऐसे उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्हें 22 अगस्त 2026 या उसके बाद किसी भी प्रोग्राम में एडमिशन नहीं मिला है।
  3. पात्र छात्रों को अपने CSAS डैशबोर्ड में जाकर ‘Spot Admission’ विकल्प चुनना होगा।
  4. अभ्यर्थी केवल उन्हीं प्रोग्राम और कॉलेज के कॉम्बिनेशन को चुन सकेंगे, जहां उनकी संबंधित कैटेगरी में सीट उपलब्ध होगी।
  5. स्पॉट राउंड में सीट मिलने के बाद उम्मीदवार को उस सीट पर एडमिशन लेना अनिवार्य होगा।
  6. स्पॉट राउंड में सीट अलॉट होने के बाद छात्र को सीट अपग्रेड करने का मौका नहीं मिलेगा।
  7. यहां अलॉट हुई सीट को बाद में वापस लेने या विड्रॉ करने का विकल्प भी उपलब्ध नहीं रहेगा।

DU Spot Round 1 Vacant Seats: ऐसे देखें डीयू स्पॉट राउंड 1 की लिस्ट

  • सबसे पहले duadmission.uod.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Vacant Seats For Round 1 लिंक पर क्लिक करें।
  • खाली सीटों का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां आप जान सकते हैं कि किस कॉलेज में किस कोर्स के लिए कितनी सीटें हैं।

DU UG Spot Round 1 Admission 2026 Apply Online: ऐसे करें डीयू स्पॉट राउंड 1 के लिए आवेदन

  1. सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल को लॉगिन करें।
  2. अपना सीयूईटी आवेदन संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  3. अपने डैशबोर्ड पर Spot Admission के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. यहां उपलब्ध कॉलेज और कोर्स (प्रोग्राम) का कॉम्बिनेशन चुनें।

दिल्ली यूनवर्सिटी में स्पॉट राउंड 1 के लिए आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article