एजुकेशन

RPSC SI PET Result 2026: जारी हो गया राजस्थान SI पीईटी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

RPSC SI PET Result 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in से इन परिणाम को चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान SI पीईटी का रिजल्ट जारी

RPSC SI PET Result 2026 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल मिलाकर 4019 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे rpsc.rajasthan.gov.in से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया है।

उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिजल्ट लिंक खोलना होगा। Pdf में चयनित उम्मीदवारों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर या अन्य उपलब्ध जानकारी देखकर यह पता कर सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए चुने गए हैं या नहीं।

PET में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू का मौका

RPSC SI/Platoon Commander PET में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसका मतलब है कि PET में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थी अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट Pdf ध्यान से चेक करें और इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें। इंटरव्यू से जुड़ी आगे की जानकारी भी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी।

ऐसे चेक करें RPSC SI PET Result 2026

सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाकर SI/Platoon Commander PET Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसमें अपना रोल नंबर चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article