एजुकेशन

REET Primary Teacher Result 2026: रीट प्राइमरी टीचर परीक्षा का रिजल्ट जारी, rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें PDF

REET Primary Teacher Result 2026: आरएसएसबी द्वारा रीट प्राइमरी टीचर परीक्षा लेवल 1 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड कर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

REET Primary Teacher Result 2026

REET Primary Teacher Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट प्राथमिक शिक्षक परीक्षा लेवल 1 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है और वह सभी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा परिणामों को चेक कर सकते हैं। बता दें कि आरएसएसबी द्वारा रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।

कब हुई थी रीट प्राइमरी टीचर परीक्षा?

REET प्राइमरी टीचर परीक्षा का आयोजन 17 से 21 जनवरी के बीच किया गया था। जैसा कि हमने बताया कि इस परीक्षा में 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए, जिनका परीक्षा रिजल्ट आज जारी हो गया है।

कैसे डाउनलोड करें REET Level 1 Result 2026?

स्टेप 1 - रीट प्राइमरी टीचर लेवल 1 परीक्षा के रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - यहां दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब REET Primary Teacher Level 1 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब, आपके सामने रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।

स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और ctrl+f का बटन दबाएं और अपनो रोल नंबर दर्ज कर इसे सर्च करें।

प्राथमिक शिक्षकों के कितने पदों के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा

रीट परीक्षा का आयोजन कक्षा 1 से 5वीं तक के 8085 टीचर पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article