एजुकेशन

IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू से इन 36 कोर्स में कर सकते हैं पीएचडी, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां देखें डिटेल्स

IGNOU PhD Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जुलाई 2026 सत्र में पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

IGNOU PhD Admission 2026 (Photo- AI)

IGNOU PhD Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में जुलाई 2026 सत्र में पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इग्नू से पीएचडी कोर्स करने के इच्छुक हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट के कैंडिडेट सेक्शन पर खुद को रजिस्ट्रेशन करना है उसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है। उम्मीदवारों को बता दें कि पीएचडी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और उम्मीदवार 36 विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन कर सकता है।

क्या है आवेदन की लास्ट डेट

इग्नू से पीएचडी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो गई है और इसकी लास्ट डेट 1 जुलाई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार ignou.ac.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इन 36 विषयों में एडमिशन के लिए कर सकते हैं आवेदन

क्रमांकविषयकोड
1मनोविज्ञानPhDPC
2मानव विज्ञानPhDAN
3राजनीति विज्ञानPhDPS
4लोक प्रशासनPhDPA
5जैव रसायन विज्ञानPhDBC
6रसायन विज्ञानPhDCHEM
7भूगोलPhDGOG
8भूविज्ञानPhDGY
9जीव विज्ञानPhDLS
10भौतिकीPhDPH
11सांख्यिकीPhDSTAT
12गणितPhDMT
13संस्कृतPhDSK
14हिंदीPhDHIN
15अंग्रेजीPhDENG
16कंप्यूटर विज्ञानPhDCS
17शिक्षाPhDES
18दूरस्थ शिक्षाPhDDDE
19पर्यावरण विज्ञानPhDEV
20ललित कलाPhDPVA
21रंगमंचPhDPVA
22संगीतPhDPVA
23नृत्यPhDPVA
24समाज कार्यPhDSW
25प्रबंधनPhDMGMT
26वाणिज्यPhDCOM
27पोषण विज्ञानPhDFN
28बाल विकासPhDCD
29गृह विज्ञानPhDHC
30व्यावसायिक शिक्षाPhDVE
31विकास अध्ययनPhDDV
32जेंडर एवं डेवलपमेंट अध्ययनPhDGDS
33अनुवाद अध्ययनPhDTT
34फ्रेंचPhDFL
35अरबीPhDAL
36पत्रकारिता एवं जनसंचारPhDJMC

PhD कोर्स में प्रवेश के लिए कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1 - इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।

स्टेप 4 - अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को पुनः जांचें।

स्टेप 7 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।

कौन कर सकता है पीएचडी कोर्स के लिए आवेदन?

इग्नू से पीएचडी कोर्स के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने यूजीसी नेट विद जेआरएफ, यूजीसी नेट परीक्षा पास की है। बता दें कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू/वाइवा-वोसे में शामिल होने वाले जो उम्मीदवार इस सफलतापूर्वक पास करते हैं वह एडमिशन ले पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article