कम फीस वाले दिल्ली-एनसीआर के टॉप मैनेजमेंट सरकारी कॉलेज, लाखों का मिलता है प्लेसमेंट

मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने वाले कई होनहार छात्रों के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा होता है आर्थिक तंगी। देश के कई प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों की फीस ही इतनी अधिक होती है कि छात्र उसमें एडमिशन नहीं ले पाते हैं। लेकिन आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर के कुछ ऐसे सरकारी मैनेजमेंट संस्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कम फीस में गुणवत्ता शिक्षा के साथ आपको लाखों-करोड़ों का प्लेसमेंट भी मिल सकता है। आइए जानते हैं उन टॉर सरकारी कॉलेज के बारे में विस्तार से।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Jun 11 2026, 18:18 IST
कम फीस वाले सरकारी मैनेजमेंट कॉलेज की छात्रों की तलाशImage Credit : Canva01 / 07

कम फीस वाले सरकारी मैनेजमेंट कॉलेज की छात्रों की तलाश

आज के दौर में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी MBA करना अधिकांश युवाओं का सपना होता है। लेकिन जैसे ही बात किसी बड़े प्राइवेट कॉलेज या आईआईएम (IIM) की आती है, तो वहां की फीस सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, क्योंकि इन संस्थानों में एमबीए के दो साल के कोर्स की फीस ही 20 से 25 लाख रुपये तक जाती है। यह भारी-भरकम फीस कई होनहार छात्रों के सपनों को पूरा करने के रास्ते में बाधा बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Delhi-NCR में कुछ बेहतरीन सरकारी कॉलेज जहां कम फीस में वर्ल्ड क्लास शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। खास बात यह है कि इन संस्थानों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इतना शानदार है कि यहां से निकलने वाले छात्रों को लाखों-करोड़ों के पैकेज मिलते हैं।

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) ​Image Credit : Canva02 / 07

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) ​

​दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्थित फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में से एक है। मैनेजमेंट के क्षेत्र में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन प्राप्त करने का सपना रखने वाले लाखों छात्र एफएमएस में पढ़ने का ख्वाब देखते हैं। यहां फुल-टाइम एमबीए की फीस लगभग 2.00 लाख रुपये है और औसत पैकेज 30 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक रहता है। बता दें कि 2024-2026 बैच के लिए इस साल का हाईएस्ट पैकेज 1.10 करोड़ दर्ज किया गया है।​

दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (DSE)​Image Credit : Canva03 / 07

दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (DSE)​

​डीयू में एफएमस के साथ स्थित दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स केवल दिल्ली-एनसीआर के ही नहीं बल्कि देश के सबसे कम फीस और सबसे बेहतरीन एजुकेशन देने वाले संस्थानों में से एक है। यहां एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस और एचआरडी) की फीस 30,000 से 50,000 रुपये प्रति वर्ष के आसपास है।​

डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (DMS)Image Credit : Canva04 / 07

डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (DMS)

​IIT दिल्ली प्रौद्योगिकी के साथ मैनेजमेंट की शिक्षा देने वाला एक प्रीमियम संस्थान है। यहां डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एमबीए प्रोग्राम की फीस लगभग 11 लाख से 12 लाख रुपये है। अच्छी शिक्षा के साथ यह संस्थान अपने बेहतरीन प्लेसमेंट पैकेज के लिए जाना जाता है।​

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI)Image Credit : Canva05 / 07

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI)

​दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यहां का सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज (CMS) कम फीस में एमबीए कोर्स संचालित करने के लिए जाना जाता है। जेएमआई में एमबीए की कुल फीस लगभग 40,000 से 2.00 रुपये लाख तक है।​

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)Image Credit : Canva06 / 07

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)

​दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी अपनी बेसट एमबीए शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। यहां एमबीए प्रोग्राम की फीस लगभग 3.00 लाख रुपये के करीब है और प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी इसका बेहतरीन माना जाता है।​

डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल स्टडीज (DFS)​Image Credit : Canva07 / 07

डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल स्टडीज (DFS)​

​डीयू में शामिल डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल स्टडीज दिल्ली-एनसीआर के सबसे सस्ते सरकारी कॉलेज में से एक है। यहां मैनेजमेंट कोर्स की कुल फीस 1 लाख रुपये तक है। कम फीस और अच्छी शिक्षा के साथ यह संस्थान प्लेसमेंट के मामले में भी अच्छा है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!