RBSE Rajasthan Board 8th Result 2026 Date out: राजस्थान शिक्षा विभाग इस सत्र में राजस्थान के स्कूलों को 1 अप्रैल से खोलने की तैयारी कर रहा है। विभाग के द्वारा इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने 10 साल बाद बदला स्कूलों का समय बदला है। नए सत्र में एक अप्रैल से स्कूल खुलने के बाद 15 मई तक पढ़ाई होगी। इसके बाद तय शेड्यूल के अनुसार 16 मई से 20 जून तक गर्मियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी करने वाला है। राजस्थान बोर्ड ने 8वीं के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है।
राजस्थान बोर्ड आठवीं की परीक्षा खत्म हो चुकी है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्दी करने जा रहा है। इस बार 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड ने ऑफिशियल जानकारी दे दी है। 01 अप्रैल से राजस्थान के स्कूलों में नया सत्र शुरू होना है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज (RBSE 5th Result) करना होगा।
RBSE Rajasthan Board 8th Result 2025
- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
24 मार्च को 8वीं का रिजल्ट
इस बार राजस्थान बोर्ड आठवीं कक्षा में 12.86 लाख और पांचवीं कक्षा में 13.68 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। आठवीं की परीक्षा इस बार 20 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने के साथ ही शिक्षकों ने कॉपी जांचने का काम शुरू कर दिया गया था। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को 15 मार्च तक कॉपी जांचने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
