एजुकेशन

RBI Young Professional Recruitment 2026: आरबीआई में यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकली भर्ती, हर महीने मिलेगी 1.5 लाख रुपये की सैलरी, देखें डिटेल्स

RBI Young Professional Recruitment 2026: आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स पदों की भर्ती निकाली है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 1.5 लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आइए आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएं।

Image

RBI Young Professional Recruitment 2026 (Photo - AI)

RBI Young Professional Recruitment 2026: यदि आपने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी या इकोनॉमिक रिसर्च जैसे आधुनिक और टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा प्राप्त की है और अब आप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ काम करना चाहते हैं तो है आपके पास एक बेहतरीन मौका है। आरबीआई ने हाल ही में यंग प्रोफेशनल (YP) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो देश के केंद्रीय बैंक की नीति निर्माण, वित्तीय नियम और नई तकनीकों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहते हैं। आइए अब आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार में बताएं -

कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी भर्ती

आरबीआई ने अलग-अलग विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में कुल 12 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि यह स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधारित भर्ती है। इन पदों पर काम करने वाले अभ्यर्थी भविष्य में आरबीआई में स्थायी रोजगार का दावा नहीं कर सकेंगे।

मिलेगा लाखों का स्टाइपेंड

जी हां, आमतौर पर हम स्टाइपेंड सुनते हैं तो 20-25 हजार से अधिक राशि मन में नहीं आती है, लेकिन आरबीआई के यंग प्रोफेशन पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 1.50 लाख का तय स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस राशि पर नियमों के अनुसार टैक्स भी काटा जाएगा।

क्या है यंग प्रोफेशनल पदों का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड

आरबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार, शुरुआत में यह कॉन्ट्रैक्ट 3 वर्ष के लिए होगा, जिसे उम्मीदवार के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आगे अधिकतम 5 वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

किन-किन क्षेत्रों में हैं अवसर?

आरबीआई ने कुल 12 अलग-अलग वर्टिकल के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक-एक पद निर्धारित है -

YP0626DOS01Cyber Security and Information Technology Risk1
YP0626DOS02Policy Analytics (DoS)1
YP0626DOR01Climate Change Risk and Sustainable Finance1
YP0626DOR02Credit Risk Analytics & Regulatory Policy1
YP0626DPS01Payment Ecosystem1
YP0626DPS02Policy and Research in Domestic & Cross-Border Payment Systems1
YP0626DEP01Policy and Research (DEPR)1
YP0626FIN01Artificial Intelligence1
YP0626FIN02Quantum Technology1
YP0626FMO01Data Analysis1
YP0626FMR01Financial Markets1
YP0626CEP01Data Analytics and Policy Research1
कुल-12

क्या है योग्यता और आयु सीमा

नेशनलिटी: आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: आवेदक की उम्र 6 जुलाई 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: अधिकांश पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट (PG), एमटेक (M.Tech), पीएचडी (PhD) या फिर कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स और स्टैटिस्टिक्स में उच्च डिग्री मांगी गई है।

क्या है पोस्टिंग और छुट्टियों के नियम

-सभी चयनित यंग प्रोफेशनल्स की पोस्टिंग मुंबई स्थित आरबीआई के केंद्रीय कार्यालय में की जाएगी।

-उम्मीदवारों को एक कैलेंडर वर्ष में 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इससे अधिक छुट्टी लेने पर स्टाइपेंड से कटौती की जाएगी।

-नौकरी छोड़ने या हटाने के लिए दोनों पक्षों की तरफ से 3 महीने का नोटिस देना होगा, हालांकि शुरुआती 6 महीने के प्रोबेशन के दौरान बिना नोटिस के भी अनुबंध खत्म किया जा सकता है।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

आरबीआई यंग प्रोफेशनल के आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए केवल 6 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरें।

स्टेप 2 - भरे हुए फॉर्म के साथ अपना अपडेटेड सीवी (CV), शैक्षणिक दस्तावेज, स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट, राइटिंग सैंपल (लेखन नमूना) और रेफरेंस लेटर को एक पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में तैयार करें।

स्टेप 3- निर्धारित ईमेल आईडी पर तय प्रारूप में 'Subject Line' लिखकर इसे अंतिम तारीख से पहले मेल कर दें। यदि आप एक से अधिक पदों के लिए योग्य हैं, तो आपको हर पद के लिए अलग-अलग ईमेल भेजना होगा।

उम्मदीवारों को सलाह है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर आवदेन सबमिट कर दें। उसके बाद प्राप्त किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article