एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी, एसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2026: NTA ने 22 जून से आयोजित होने वाली यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET Admit Card 2026 (Photo - AI)

UGC NET Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वह एनटीए की वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना है।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा कब होगी?

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25 और 30 जून के बीच किया जाएगा। एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। बता दें कि 22 से 30 जून तक होने वाली यह परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी, इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है। अब एडमिट कार्ड भी जारी हो गए हैं।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे करें चेक?

स्टेप 1 - यूजीसी नेट परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'UGC NET Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - लॉगिन पेज पर क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप 6 - उम्मीदवार इसका पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लें।

छात्रों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक फोटो आईडी साथ लेकर जाएं। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से 1 घंटा या 30 मिनट पहले पहुंचे।

हेल्प लाइन नंबर

अगर किसी भी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आती है, या एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी में किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर ugcnet@nta.ac.in पर मेल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article