मैनेजमेंट में सबसे अधिक कमाई वाले 7 डिप्लोमा कोर्स, पढ़ाई पूरी करते ही लाखों की सैलरी फिक्स

तेजी से बदलते कॉर्पोरेट जगत में अब कंपनियों को सिर्फ डिग्री धारकों की नहीं, बल्कि उन प्रोफेशनल्स की तलाश होती है जिनके पास किसी खास क्षेत्र की व्यावहारिक और तकनीकी समझ हो, यानी वह किसी एक क्षेत्र के स्पेशलाइज्ड हो। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो कम समय में मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक शानदार और हाई-पेइंग करियर बनाना चाहते हैं, तो मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। शॉर्ट-टर्म डिप्लोमा कोर्स न केवल आपके समय को बचाते हैं, बल्कि आपको इंडस्ट्री के लिए Job-Ready भी करते हैं। आइए जानते हैं मैनेजमेंट के ऐसे ही 7 टॉप डिप्लोमा कोर्सेज के बारे में, जिन्हें करने के बाद लाखों का सैलरी पैकेज मिलना लगभग तय माना जाता है।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Jun 17 2026, 11:36 IST
PGDMImage Credit : Canva01 / 07

PGDM

​PGDM (Post Graduate Diploma in Management) कोर्स छात्रों में सबसे लोकप्रिय डिप्लोमा कोर्स में से एक है। इसे अधिक सैलरी वाले प्रीमियम कोर्स के तौर पर भी जाना जाता है। कोर्स में आप बिजनेस एनालिटिक्स, फाइनेंस या मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन चुन सकते हैं। डिप्लोमा पूरा करने के बाद शुरुआती सैलरी पैकेज 6 लाख से 20 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है।​

बिजनेस एनालिटिक्स में पीजी डिप्लोमा​Image Credit : Canva02 / 07

बिजनेस एनालिटिक्स में पीजी डिप्लोमा​

​डाटा संचालित निर्णय लेने की बढ़ती मांग को देखते हुए बिजनेस एनालिटिक्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ने लगी है। इस विषय में डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्र तेजी से आगे बढ़ते हैं और उच्च वेतन प्राप्त करते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप 6 लाख से 20 लाख रुपये सालाना आराम से कमा सकते हैं।​

बैंकिंग इंश्योरेंस और फाइनेंसियल सर्विसेज में डिप्लोमा​Image Credit : Canva03 / 07

बैंकिंग इंश्योरेंस और फाइनेंसियल सर्विसेज में डिप्लोमा​

​मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए छात्र बैंकिंग इंश्योरेंस और फाइनेंसियल सर्विसेज में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स आपको फाइनेंसियल सेक्टर, रिस्क एनालिसिस और बैंकिंग ऑपरेशंस के लिए तैयार करता है। कॉर्पोरेट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में इसमें बहुत अच्छी कमाई है। यहां आप 4 लाख से 15 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।​

होटल मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा​Image Credit : Canva04 / 07

होटल मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा​

​हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में इस क्षेत्र में आप डिप्लोमा कोर्स कर अपना करियर सेट कर सकते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद आप फाइव-स्टार होटल्स और रिसॉर्ट्स में मैनेजरियल पदों नौकरी कर आकर्षक सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद शुरुआती सैलरी 4 से 12 लाख रुपये तक जा सकती है।​

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा​Image Credit : Canva05 / 07

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा​

​प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है, ऐसे में अगर आप इस क्षेत्र में पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा कोर्स करते हैं तो आप आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में प्रोजेक्ट मैनेजर की भूमिका पर नौकरी कर पाएंगे। इस कोर्स के बाद 12 लाख से 25 लाख रुपये तक सालाना कमा सकते हैं।​

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा​Image Credit : Canva06 / 07

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा​

​हाइब्रिड वर्क कल्चर और टैलेंट मैनेजमेंट के बढ़ते फोकस के कारण HR प्रोफेशनल्स की मांग हर इंडस्ट्री में है। लीडरशिप और कम्युनिकेशन स्किल्स वालों के लिए यह एक बेहतरीन और हाई इनकम कमाने वाला कोर्स है। इसे करने के बाद एक उम्मीदवार 4 से 10 लाख रुपये सालाना कमा सकता है।​

डिजिटल मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा​Image Credit : Canva07 / 07

डिजिटल मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा​

​डिजिटल के इस युग में मार्केटिंग की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में अगर आप डिजिटल मार्केटिंग के एक्सपर्ट्स बन सकते हैं और इस क्षेत्र में एक शानदार करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवा 4 से 10 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!