RBI Grade B Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। आरबीआई ने ग्रेड भी फेज 1 परीक्षा के लिए RBI Grade B Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इसे rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा
RBI Grade B Phase 1 Exam 2026 की आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 13 जून को किया जाना है। परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि डीएसआईएम कैडरों के लिए परीक्षा का आयोजन 14 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
कैसे करें आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड?
स्टेप 1 - आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर RBI Grade B Admit Card 2026 का लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 5 - इससे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह ओरिजनल फोटो आईडी भी साथ में ले जाएं और एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया
बता दें कि आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चरण दो की परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा को पास करने के बाद इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूसरे चरण की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा।
