एजुकेशन

Allahabad High Court Vacancy 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट में 543 पदों पर नौकरी, ग्रेजुएट करें 21 जून तक अप्लाई

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा मौका निकाला है। हाई कोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 543 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Image

Allahabad High Court Vacancy 2026

Allahabad High Court Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा मौका निकाला है। हाई कोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 543 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। पदों की विवरण की बात करें, तो समीक्षा अधिकारी के लिए 138 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए 380 पद और कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए 25 पद रखे गए हैं।

योग्यता

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट या इसके बराबर कोई डिप्लोमा/डिग्री भी होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख: आवेदन शुरू हो चुके हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख: 21 जून 2026

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। रिव्यू ऑफिसर के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 35 साल। असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 35 साल। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

फीस

जनरल और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। SC, ST और EWS वर्ग के लिए 1000 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया

सबसे पहले 200 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें 200 MCQ पूछे जाएंगे। परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को 150 अंकों की मुख्य परीक्षा देनी होगी। इसके बाद कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट होगा। फाइनल सिलेक्शन सभी स्टेज के अंकों के आधार पर होगा।

क्यों करें अप्लाई?

इलाहाबाद हाई कोर्ट देश की सबसे प्रतिष्ठित न्यायिक संस्थाओं में से एक है। यहां नौकरी लगना सम्मान की बात होने के साथ करियर के लिए भी फायदेमंद है। 543 पद होने से चयन का चांस भी बेहतर है।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें ताकि योग्यता और शर्तों की सही जानकारी मिल सके। आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म सबमिट कर दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article