झारखंड में वैसे तो कई सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, लेकिन आज हम आपको राज्य के टॉप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताएंगे, जहां कम फीस में अच्छी शिक्षा के साथ प्लेसमेंट भी बेहतरीन मिलता है।
झारखंड का एकमात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), जिसे पहले 'इंडियन स्कूल ऑफ माइंस' के नाम से जाना जाता था, आज राज्य का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्पेशल रूप से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए छात्र देश भर से आते हैं। यहां का सालाना औसत पैकेज 15 से 20 लाख रुपये के बीच रहता है, जबकि टॉप पैकेज करोड़ों में भी जाता है।
जमशेदपुर को भारत की 'स्टील सिटी' कहा जाता है और इसी शहर में एनआईटी जमशेदपुर स्थित है। राष्ट्रीय महत्व का यह संस्थान अपने कड़े शैक्षणिक अनुशासन और बेहतरीन कोडिंग कल्चर के लिए मशहूर है। ऑटोमोबाइल और आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनियां हर साल इस संस्थान में आती है और छात्रों को भारी-भरकम सैलरी पैकेज पर हायर करती हैं।
IIIT रांची झारखंड के टॉप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। यहां गुणवत्ता शिक्षा के साथ छात्रों को अच्छा प्लेसमेंट मिलता है। यहां हर साल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी छात्र हिस्सा लेते हैं और इसमें शामिल होने वाली कंपनियां भारी-भरकम पैकेज के साथ हायर करती है।
'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी' (जिसे पहले NIFFT कहा जाता था) रांची का एक बेहद अनोखा संस्थान है। यह कॉलेज केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत आता है और मैटेरियल्स व मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश का सबसे बेहतरीन कॉलेज माना जाता है। यहां से कोर इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को देश के बड़े इंडस्ट्रियल सेक्टर में तुरंत नौकरी मिल जाती है।
यदि आप कम फीस में बेहतरीन सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो बीआईटी सिंदरी एक अच्छा ऑप्शन है। साल 1949 में स्थापित यह कॉलेज राज्य सरकार द्वारा संचालित है। यहां की फीस बेहद कम है और इसका एलुमनाई नेटवर्क भी बहुत मजबूत है, जिससे छात्रों को बेहतरीन कंपनियों में प्लेसमेंट पाने में मदद मिलती है।
राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है। यह झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (JUT) से संबद्ध, यह राज्य के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है जो किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देता है। यहां हर साल कई देश-विदेशी कंपनियां आती है और छात्रों को लाखों का प्लेसमेंट देते हैं।
जमशेदपुर में स्थित यह कॉलेज अपनी बेहतरीन लैब और प्रैक्टिकल ओरिएंटेड पढ़ाई के लिए जाना जाता है। टाटा मोटर्स और टाटा स्टील जैसे बड़े उद्योगों के नजदीक होने के कारण यहां के छात्रों को इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के बेहतरीन मौके मिलते हैं, जो आगे चलकर उनके फाइनल प्लेसमेंट में मददगार साबित होते हैं।