Rajasthan CET Exam Date 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET 2026 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक 12वीं लेवल और ग्रेजुएशन लेवल की समान पात्रता परीक्षा अक्टूबर और दिसंबर 2026 में होगी। RSSB के कैलेंडर के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी लेवल की CET 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। जबकि ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगी। इस परीक्षा के जरिए राज्य के अलग-अलग विभागों में होने वाली भर्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लें।
बता दें, एक यूजर ने सोशल मीडिया एक्स पर पूछा कि 'RSSB Negative Marking का Ratio क्या रहने वाला हैं । स्थिति स्पष्ट करें' तो इस पर आलोक राव (अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) ने कहा 'CETs दोनों में, नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया है, गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स कटेंगे।'
सभी अपडेट वेबसाइट पर मिलेंगे
बोर्ड ने कहा है कि एडमिट कार्ड, एग्जाम सेंटर, गाइडलाइन्स और अन्य जरूरी सूचनाएं समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग युग में लौटी सिविल इंजीनियरिंग की चमक, फिर से बना Btech का बादशाह

RSSB
क्या है राजस्थान CET
राजस्थान CET राज्य सरकार की विभिन्न भर्तियों के लिए एक कॉमन क्वालिफाइंग एग्जाम है। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। CET का स्कोर अलग-अलग पदों के लिए आवेदन में काम आएगा।
अगर आधिकारिक नोटिस नहीं खुल रही, तो कुछ देर बाद ट्राई करें
महत्वपूर्ण तारीखें
- CET सीनियर सेकेंडरी लेवल: 23-25 अक्टूबर 2026
- CET ग्रेजुएशन लेवल: 1-3 दिसंबर 2026
जो उम्मीदवार तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये डेट्स फाइनल हैं। ऐसे में अब समय रहते पढ़ाई और डाक्यूमेंट्स की तैयारी पूरी कर लेना बेहतर रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, 21 जून की परीक्षा के लिए हाई लेवल की निगरानी
