Rajasthan 4th Grade Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। 29 जून को RSSB ने संशोधित परिणाम के साथ TSP और नॉन-TSP क्षेत्रों की नई मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। प्रश्न संख्या 108 की आंसर-की में बदलाव के बाद बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों के अंकों का फिर से मूल्यांकन किया और उसी आधार पर यह संशोधित परिणाम तैयार किया गया है। 53,749 पदों पर भर्तीराजस्थान 4th ग्रेड भर्ती राज्य की सबसे बड़ी भर्तियों में गिनी जा रही है। इसके तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति होनी है। परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए 24.71 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 21.17 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
अलग-अलग जारी हुई मेरिट लिस्ट
बोर्ड ने TSP और NTSP क्षेत्र के लिए अलग-अलग संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया है, उनकी सूची भी अलग PDF में दी गई है। अभ्यर्थी रोल नंबर से मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे देखें संशोधित रिजल्ट
RSSB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें। Fourth Class Employee Recruitment 2024 Revised Result की PDF लिंक खोलें। PDF डाउनलोड करके Ctrl+F दबाएं और अपना रोल नंबर सर्च करें। रिजल्ट में अपना स्टेटस देख लें और भविष्य के लिए कॉपी सेव कर लें।
अब आगे क्या होगा
रिवाइज्ड रिजल्ट में पास हुए उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। RSSB के नोटिस के अनुसार DV की प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी ओरिजिनल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
बोर्ड ने कहा है कि DV की तारीख, स्थान और जरूरी निर्देशों से जुड़ी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से RSSB की वेबसाइट देखते रहें ताकि कोई अपडेट छूट न जाए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: कंप्यूटर फील्ड में बनाना है करियर? लेकिन किस कोर्स में जाना होगा सही, एक क्लिक से समझें
