एजुकेशन

PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी का शानदार मौका, अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वेकेंसी

PNB Apprentice Vacancy : पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका मिल रहा है। बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वेकेंसी निकल रही है। जानें इस भर्ती के लिए कौन और कैसे अप्लाई कर सकता है...

Image

PNB Apprentice recruitment 2026

पंजाब नेशनल बैंक ने PNB Apprentice recruitment 2026 के तहत अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ये भर्ती Apprentics Act 1961 के तहत की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है और आवेदन 24 फरवरी तक चलेंगे। खास बात ये है कि किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएट उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर्स के लिए भी ये भर्ती एक शानदार मौका है।

कब शुरू होंगे आवेदन ?

पंजाब नेशनल बैंक की अप्रेंटिस के पदों पर इस भर्ती के लिए 8 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 है। ऑनलाइन एग्जाम मार्च 2026 के पहले हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। ये वेकेंसी कुल 5136 पदों पर निकलेगी।

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी जरूरी है। ये भर्ती खासतौर से फ्रेशर्स के लिए अच्छी मानी जा रही है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को BFSI Sector Skill Council Of India (BFSI SSC) की वेबसाइट पर अप्रेंटिस के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस बात का खास ध्यान रखें कि आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। और हार्ड कॉपी भी स्वीकर नहीं की जाएगी। अप्रेंटिस पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया से पहले पूरा नोटिफिकेशन अच्छी तरह से पढ़ लें। ताकि उम्र क्राइटेरिया, एग्जाम पैटर्न और ट्रेनिंग समेत सभी अन्य शर्तों की सही-सही जानकारी मिल सके।

क्यों खास है पीएनबी की ये भर्ती ?

इस भर्ती के जरिये देश के बड़े सरकारी बैंक में अप्रेटिंसशिप का मौका मिलने जा रहा है। फ्रेशर्स के लिए बैंकिंग सेक्टर में एंट्री का अच्छा अवसर है। साथ ही भविष्य में बैंकिग करियर के लिए मजबूत एक्सपीरियंस मिलेगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article