एजुकेशन

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की सेंटअप परीक्षा नवंबर में, प्रैक्टिकल का टाइम टेबल भी जारी

BSEB Bihar Board Sent Up Exam 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दोनों कक्षाओं की सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के तय शेड्यूल के मुताबिक, इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से 28 नवंबर 2026 तक होगी।

Image

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की सेंटअप परीक्षा नवंबर में (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

BSEB Bihar Board Sent Up Exam 2027: बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दोनों कक्षाओं की सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के तय शेड्यूल के मुताबिक, इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से 28 नवंबर 2026 तक होगी, जबकि मैट्रिक के विद्यार्थियों की परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। सेंटअप परीक्षा को मुख्य बोर्ड परीक्षा से पहले की तैयारी के तौर पर देखा जाता है। इसके जरिए विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी का आकलन किया जाता है। खास बात यह है कि इसमें शामिल होना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है।

बिहार बोर्ड ने लिखित परीक्षा के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें भी तय कर दी हैं। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 नवंबर को होगी। वहीं, 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

सेंटअप परीक्षा में शामिल होना क्यों जरूरी?

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, सेंटअप परीक्षा में शामिल होना और निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या जरूरी अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें 2027 की मुख्य बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

हालांकि, पूर्ववर्ती विद्यार्थी (Ex-Student), कंपार्टमेंटल और इम्प्रूवमेंट श्रेणी के उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने की जरूरत नहीं है।

बिहार बोर्ड सेंटअप परीक्षा 2026: पूरा शेड्यूल
परीक्षातारीख
इंटरमीडिएट लिखित परीक्षा19 से 28 नवंबर 2026
मैट्रिक लिखित परीक्षा23 से 27 नवंबर 2026
मैट्रिक प्रैक्टिकल28 नवंबर 2026
इंटर प्रैक्टिकल30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026

फरवरी में हो सकती है मुख्य परीक्षा

बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की मुख्य परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसका आधिकारिक टाइम टेबल जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि नवंबर में मुख्य परीक्षा की डेटशीट जारी हो सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article