MP Apex Bank Vacancy 2026: सरकारी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भोपाल ने MP Apex Bank Recrutment 2026 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के कुल 1279 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती मध्य प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) के लिए करवाई जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 20 फरवरी 2026 तक चलेगी। ऐसे में तय समय से पहले-पहले इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर निकली भर्ती ?
बताते चलें कि ये भर्ती कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर निकली है। कुल 1279 पदों पर भर्ती निकली है। ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख भी 6 जनवरी से लेकर 20 फरवरी तक है। एडमिट कार्ड की बात करें तो ये परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले ही जारी कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा की तारीख भी जल्दी ही घोषित की जाएगी।
कैसे करें आनवेदन? How to Apply for MP Apex Bank recruitment :
MP Apex Bank recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। उम्मीदवारों को सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.apexbankmp.bank.in पर जाएं। अब जाकर निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरना होगा। याद रहे कि आवेदन किसी अन्य प्रक्रिया से स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदकों को आवेदन करने से पहले ये सलाह दी जाती है कि वे भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसमें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई है।
ये भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार मौका है, जो सरकारी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक राज्य की कोऑपरेटिव बैंकिग सिस्टम की सबसे टॉप की संस्था है।
