एजुकेशन

CBSE LOC Correction 2026: बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी अपडेट, नाम और जन्मतिथि में गलती सुधारने की आखिरी तारीख तय

CBSE ने दोनों कक्षाओं के LOC में दर्ज जानकारी को ठीक करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों को इस दौरान नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और चुने गए विषयों से जुड़ी गलतियां सुधारने का मौका दिया गया है।

Image

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

CBSE LOC Correction 2026: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दोनों कक्षाओं के LOC (List of Candidates) में दर्ज जानकारी को ठीक करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों को इस दौरान नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और चुने गए विषयों से जुड़ी गलतियां सुधारने का मौका दिया गया है। बोर्ड के अनुसार, सुधार करने की सुविधा 7 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद LOC में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।

सीबीएसई ने अभिभावकों से खास तौर पर कहा है कि वे अपने बच्चे का पूरा नाम, पिता और माता का नाम तथा जन्मतिथि ध्यान से जांचें। नाम शॉर्ट फॉर्म में दर्ज होने के बजाय पूरा होना चाहिए। यदि विद्यार्थी भविष्य में विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहा है, तो नाम में सरनेम भी सही तरीके से दर्ज होना जरूरी है।

जिन विद्यार्थियों का पासपोर्ट बन चुका है, उन्हें उसमें दर्ज जानकारी के साथ LOC का मिलान भी कर लेना चाहिए। इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अपने चुने हुए विषयों की जांच जरूर करनी चाहिए। बाद में विषय बदलने का मौका नहीं मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

ऐसे कराएं LOC में सुधार

LOC में सुधार के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। होमपेज पर LOC Submission से जुड़े लिंक को खोलें। इसके बाद लॉगिन डिटेल दर्ज करें। स्क्रीन पर विद्यार्थियों का LOC डेटा दिखाई देगा। इसमें गलत जानकारी को जांचकर जरूरी सुधार करें। अंत में फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

CBSE LOC Correction 2026: जरूरी तारीख

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सही जानकारी दर्ज होने से बोर्ड परीक्षा के आयोजन और विद्यार्थियों के रिकॉर्ड में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। अभिभावकों को भी अपने बच्चों के सभी विवरणों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article