एजुकेशन

Punjab Lecturer Recruitment 2026: पंजाब में लेक्चरर के 1013 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Punjab Lecturer Recruitment 2026: पंजाब सरकार ने 1013 पदों पर लेक्चरर की भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार erd.punjab.gov.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

Image

Punjab Lecturer Recruitment 2026 (Photo - AI)

Punjab Lecturer Recruitment 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। पंजाब सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लेक्चरर के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। जो उम्मीदवार लेक्चरर के पद पर नौकरी (Sarkari Naukri) करना चाहते हैं, उनके लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आज यानी 1 जुलाई 2026, से एप्लिकेशन पोर्टल उम्मीदवारों के लिए लाइव हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर लेक्चरर बनने के अपने सपने को पूरा करने की दिशा में एक कदम ले सकेंगे।

Punjab Lecturer Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लेक्चरर के कुल 1013 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सरकार ने इसे दो हिस्सों में बांटा है, जिसमें 829 नए पद शामिल हैं और 184 पद बैकलॉग कोटे के तहत भरे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, विषयवार सबसे ज्यादा नियुक्तियां इतिहास विषय में होनी हैं, तो यह हिस्ट्री विषय पढ़ाने वाले लेक्चरर के लिए बड़ा अवसर है।

विषयपदों की संख्याविषयपदों की संख्या
हिस्ट्री (इतिहास)210फिजिक्स (भौतिक विज्ञान)58
इंग्लिश (अंग्रेजी)141इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र)50
पॉलिटिकल साइंस131केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान)41
मैथ्स (गणित)105बायोलॉजी (जीव विज्ञान)37
पंजाबी99हिंदी29
कॉमर्स (वाणिज्य)98जियोग्राफी (भूगोल)14

Punjab Lecturer Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि

लेक्चरर पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट डेट के इंतजार में न बैठें और समय से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें ताकि उसके बाद उनका पूरा फोकस आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा पर रहे।

Punjab Lecturer Recruitment 2026: योग्यता और आयु सीमा

- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही बी.एड. (B.Ed.) की डिग्री भी होनी चाहिए।

- आवेदक भारत का नागरिक हो और उसने मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी भाषा को एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में जरूर पढ़ा हो।

- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार एससी, एसटी, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Punjab Lecturer Recruitment 2026: क्या है चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा: पहले चरण में 300 अंकों की एक लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी।

Punjab Lecturer Recruitment 2026: कितनी होगी सैलरी

चयन के बाद शुरुआती तीन साल का समय प्रोबेशन पीरियड का होगा। इस दौरान लेक्चरर्स को हर महीने 34,500 रुपये से 35,400 रुपये तक का फिक्स वेतन दिया जाएगा। इस अवधि में महंगाई भत्ता (DA) या मकान किराया भत्ता (HRA) नहीं मिलेगा। प्रोबेशन पीरियड सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पूरा नियमित सैलरी और अन्य सरकारी भत्ते मिलने शुरू हो जाएंगे।

Punjab Lecturer Recruitment 2026: आवेदन करने का आसान तरीका

1. उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक भर्ती पोर्टल erd.punjab.gov.in पर जाएं

2. होमपेज पर दिए गए 'Lecturer Cadre Recruitment 2026' के लिंक को चुनें।

3. 'New Registration' पर क्लिक करके अपना बेसिक विवरण भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।

4. यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।

5. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।

6. परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/कार्ड) से करें।

7. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को दोबारा जांच लें और फिर सबमिट करें।

सबमिट करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी जरूर निकालें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article