एजुकेशन

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए कोर्ट में 1270 क्लर्क की नौकरी, आज से शुरू हुए आवेदन

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन आने वाले पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क बनने का अच्छा मौका है। कुल 1,270 पद भरे जाएंगे। आज 7 अक्टूबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Image

पंजाब हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Apply Online Begins: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन आने वाले पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क बनने का अच्छा मौका है। SSSC यानी 'अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसाइटी' ने हाल ही में क्लर्क भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,270 पद भरे जाने हैं। आज 7 अक्टूबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानें कौन कर सकता है आवेदन, क्या मांगी गई है शैक्षणिक योग्यता?

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Date

आवेदन प्रक्रिया आज शाम 4 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन SSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in के जरिए किया जाएगा।

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Eligibility

क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BA, BSc या इसके बराबर की स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 10वीं में पंजाबी विषय पढ़ना जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए। ये सभी योग्यताएं आवेदन की आखिरी तारीख तक पूरी होनी चाहिए।

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Age

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 37 साल रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान सुविधा शुल्क और परीक्षा शुल्क दोनों जमा करने होंगे। कैटेगरी के अनुसार कुल फीस इस तरह है:

श्रेणीसुविधा शुल्कपरीक्षा शुल्ककुल फीस
पंजाब के SC/BC/OBC/ESM/EWSरुपये 550 रुपये 160 रुपये 710
पंजाब के बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवाररुपये 550 रुपये 325 रुपये 875
अन्य सभी श्रेणियां रुपये 550 रुपये 650 रुपये 1,200

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Application Form

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार sssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद ‘Clerk District Courts of Punjab’ भर्ती का आवेदन लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें। फिर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद इसकी कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना बेहतर रहेगा।

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के पे स्केल के तहत शुरुआती 29,200 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। भर्ती की चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें: Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Notification

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article