देश

2027 में ग्रेटर नोएडा में होगा वर्ल्डस्किल्स एशिया कॉम्पिटिशन, पीएम मोदी ने दी यूपी को बधाई, कहा- भारत बन रहा 'स्किल कैपिटल'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। यहां पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में भारत वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। उ

Image

पीएम मोदी ने किया संबोधित।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बोलते हुए एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में एशिया के कई देशों के युवा प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे। युवाओं को हुनरमंद बनने का मंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की 'स्किल कैपिटल' बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में देश के कुशल युवाओं की अहम भूमिका होगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। यहां पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में भारत वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मिलने पर उत्तर प्रदेश को पहले से बधाई भी दी।

एशिया के कई देशों से आएंगे युवा प्रतिभागी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ल्डस्किल्स एशिया कंम्पटीशन में एशिया के विभिन्न देशों के युवा अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए भारत आएंगे। इससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कौशल क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत केवल दुनिया की स्किल कैपिटल बनने का सपना नहीं देख रहा, बल्कि वैश्विक कुशल कार्यबल में योगदान देने की क्षमता भी रखता है। इस महत्वाकांक्षा के केंद्र में देश के युवा और उनकी विशेषज्ञता है।

स्किल वाले व्यक्ति से रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें नेशनल स्किल कॉन्वोकेशन सेरेमनी को संबोधित करते हुए PM मोदी ने यह भी कहा कि समय बदल रहा है और भारत दुनिया की स्किल कैपिटल बनने की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान इस चिंता पर कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नौकरियां छीन सकता है,पीएम मोदी ने कहा कि AI के बारे में बहुत चर्चा हो रही है,लेकिन याद रखें कि कोई भी उस व्यक्ति की रोजी-रोटी नहीं छीन सकता जिसके पास स्किल्स हैं। समय बदल रहा है। स्किल्ड लोगों को सिर्फ़ सर्टिफिकेट रखने वालों के मुकाबले ज़्यादा इज़्ज़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की स्किल कैपिटल बनने की ओर बढ़ रहा है।

क्या है वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता?

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता को दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कौशल आयोजनों में गिना जाता है। इसमें विभिन्न देशों के युवा अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक कौशल और विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करना और अलग-अलग देशों के बीच व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता का 48वां आयोजन सितंबर 2026 में चीन के शंघाई में हुआ था। अब 2027 में भारत वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।

कार्यक्रम में कई बड़े नेता रहे मौजूद

लखनऊ में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article