एजुकेशन

Railway Apprentice 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप का बंपर मौका, 2008 पदों के लिए आज से शुरू हुए आवेदन

Railway Apprentice 2026 Apply Online Begins: उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) में अप्रेंटिस के 2008 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in के जरिए 6 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

Image

रेलवे में अप्रेंटिसशिप कैसे करें? (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Railway Apprentice 2026 Apply Online Window Active: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने की सोच रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने अप्रेंटिसशिप के लिए हाल ही में जो विज्ञप्ति जारी की गई थी, उसके लिए आज 7 अक्टूबर 2026 से आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2008 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

NWR Apprentice 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट को आधार बनाया गया है। मेरिट लिस्ट बनाने के लिए आवेदकों की 10वीं और संबंधित ट्रेड में ITI के अंकों पर गौर किया जाएगा। इसके बाद उपलब्ध सीटों के अनुसार, उम्मीदवारों को संबंधित डिवीजन, यूनिट, ट्रेड और वर्ग के अनुसार पैनल में चयनित किया जाएगा।

Railway Apprentice 2026 Last Date

NWR Apprentice 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।

पद का नामसामान्य (UR)ओबीसी (OBC)ईडब्ल्यूएस (EWS)एससी (SC)एसटी (ST)कुल पद
RRC NWR जयपुर अप्रेंटिस8455431822951432008

Railway Apprentice 2026 Eligibility

NWR Apprentice 2026 के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 10+2 सिस्टम के तहत इसके बराबर की परीक्षा पास होने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से जारी NTC होना जरूरी है।

Railway Apprentice 2026 Apply Online

आवेदन के लिए सबसे पहले rrcjaipur.in पर जाएं। इसके बाद Apprentice Recruitment 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें। लागू होने पर शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आखिर में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।

Railway Apprentice 2026 Age and Fees

उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए। 6 नवंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। NWR Apprentice 2026 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article