एजुकेशन

साइकोलॉजी की स्पेलिंग ​‘P’ से क्यों शुरू होती है? आज जान लें आसान भाषा में जवाब

अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे शब्द हैं, जिन्हें देखकर लोग कन्फ्यूज हो सकते हैं। कुछ शब्दों में अक्षर लिखे तो जाते हैं, लेकिन बोले नहीं जाते। इन्हें Silent Letters कहा जाता है। ऐसा ही एक मशहूर शब्द है -Psychology।

Image

Why P is Silent in psychology

Psychology me p silent kyu hota hai: अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे शब्द हैं, जिन्हें देखकर लोग कन्फ्यूज हो सकते हैं। कुछ शब्दों में अक्षर लिखे तो जाते हैं, लेकिन बोले नहीं जाते। इन्हें Silent Letters कहा जाता है। ऐसा ही एक मशहूर शब्द है - Psychology। इसे पढ़ते समय लोग अक्सर सोचते हैं कि जब शुरुआत में ‘P’ लिखा है, तो बोला क्यों नहीं जाता? आखिर इसे “प्साइकोलॉजी” की जगह “साइकोलॉजी” क्यों कहा जाता है? इसके पीछे भाषा का एक बेहद दिलचस्प इतिहास छिपा हुआ है।

ऐसे जवाब अक्सर इतिहास में झांकने से मिलते हैं, इसलिए पहले जानना होगा कि साइकोलॉजी आया कहां से?

कहां से आया Psychology?

Psychology शब्द ग्रीक भाषा से आया है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है:

Psyche आत्मा, मन
Logos अध्ययन या ज्ञान
इन दोनों शब्दों को मिलाकर बना “Psychology”, जिसका मतलब हुआ - मन या व्यवहार का अध्ययन।

‘P’ साइलेंट क्यों है?

ग्रीक भाषा में “Psyche” का उच्चारण कुछ हद तक “प्साइकी” जैसा होता था। लेकिन जब यह शब्द लैटिन और फिर अंग्रेजी में पहुंचा, तो लोगों “Ps” बोलना कठिन लगने लगा। अंग्रेजी भाषा समय के साथ आसान उच्चारण की ओर बढ़ी। इसलिए कई शब्दों में कठिन ध्वनियों को धीरे-धीरे साइलेंट कर दिया गया। यही वजह है कि:

Psychology → साइकोलॉजी
Psychiatry → साइकियाट्री
Psycho → साइको
इन सभी शब्दों में ‘P’ लिखा जरूर जाता है, लेकिन बोला नहीं जाता।
Why P is Silent in psychology

Why P is Silent in psychology

क्या आप जानते हैं इनमें अलाव कुछ और भी कॉमन शब्द है, जिनका उच्चारण बदला गया? जैसे

Word सही उच्चारण
Psychology साइकोलॉजी
Pneumonia निमोनिया
Knife नाइफ
Honest ऑनेस्ट
Debt डेट
Read Also: दुनिया का सबसे छोटा युद्ध, महज 45 मिनट में हो गया था खत्म

‘P’ हटाया क्यों नहीं गया?

अब सवाल आता है कि अगर ‘P’ बोला ही नहीं जाता, तो उसे स्पेलिंग से हटाया क्यों नहीं दिया गया? भाषा विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा इसलिए किया गया ताकि शब्द की ऐतिहासिक और मूल पहचान बनी रहे। अंग्रेजी ने ग्रीक भाषा से आए शब्दों की स्पेलिंग को काफी हद तक वैसा ही रखा, जिससे पता चलता रहे कि उनका मूल स्रोत क्या है। यानी “Psychology” में ‘P’ इस बात की निशानी है कि यह शब्द ग्रीक भाषा से आया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article