एजुकेशन

PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्कशीट

PSEB 12th result 2026 : पंजाब बोर्ड (Punjab Board) ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें। साथ ही वेबसाइट क्रैश होने की समस्या होने पर छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

Punjab Board 12th result 2026

Punjab Board 12th Result OUT : पंजाब बोर्ड सीनियर सेकेंडरी (10+2) का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। नतीजों को घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के मोहाली प्रमुख कार्यालय में की गई। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव हो गया है। ऐसे में छात्र सीधे लिंक पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। फिल्हाल रिजल्ट जारी होने के साथ ही वेबसाइट क्रैश होने की समस्या भी आ रही है ऐसे में छात्र अपना स्कोरकार्ड एसएमएस के जरिये भी चेक कर सकते हैं। (PSEB result 2026 Check )

कैसे चेक करें पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ? How to check PSEB Punjab Board 12th Result :

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रोल नंबर/नाम भरने के बाद स्ट्रीम चुनें और फिर फाइंड रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे परिणाम

ऑनलाइन रिजल्ट चेक ना कर पाने की स्थिति में SMS के जरिये भी परिणाम देखे जा सकते हैं। इसके लिए आपको PB12 Roll Number लिखकर नंबर- 5676750 पर भेजना होगा। इसके बाद परिणाम आपको इनबॉक्स में दिख जाएगा। पिछले साल हरसीरत कौर ने पंजाब बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 10 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे। उन्हें 500 में से 500 नंबर हासिल हुए थे। ओवरऑल रिजल्ट की बात करें तो ये 91 प्रतिशत रहा।

स्कोरकार्ड में होगी ये जानकारी

पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में तकरीबन 2.65 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, सब्जेक्टवाइड मार्क्स, कुल मार्क्स और ग्रेड होंगे। साथ ही छात्रों की डिवीजन और क्वालिफाइंग स्टेटस भी होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article