PSEB 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट psev.ac.in पर हुआ जारी, ये रहा चेक करने का तरीका

Punjab Board Result 2026 OUT: पंजाब बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker या फिर SMS से डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab Board 10th Result 2026 (OUT) : PSEB पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) का रिजल्ट जारी हो चुका है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने आज यानी 11 मई को मोहाली ऑफिस से PSEB 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड PSEB बोर्ड कै मैट्रिक के छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट psev.ac.in से दसवीं की मार्कशीट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पंजाब बोर्ड के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद वे अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। इस परीक्षा के लिए लगभग 2.84 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

PSEB 10th result 2026

PSEB 10th result 2026

बताते चलें कि पंजाब बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 6 मार्च को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ शुरू हुईं और 1 अप्रैल को स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा के साथ समाप्त हुईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की गईं। हर पेपर तीन घंटे और 15 मिनट का था।

End of Feed