एजुकेशन

PSEB 12th Result 2026 SMS Download: पंजाब12वीं बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे करें चेक, बिना इंटरनेट देख पाएंगे परिणाम

PSEB 12th Result 2026 SMS Download: पीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा के रजिल्ट छात्र बिना इंटरनेट भी चेक कर सकते हैं। उन्हें बस एक एसएमएस करना है और उनका रिजल्ट फोन पर आ जाएगा।

Image

PSEB 12th Result 2026 SMS Download

PSEB 12th Result 2026 SMS Download: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा 12वीं कक्षा के नतीजे आज, दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए 2.65 छात्रों का इंतजार खत्म होगा। परिणाम घोषित होने के बाद, लाखों छात्र एक साथ आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट देखने की पहुंचेंगे। हेवी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन और वेबसाइट क्रैश हो सकती है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की समस्या आ सकती है। रिजल्ट (Punjab Board 12th Result 2026) समय पर न चेक कर पाने में पर छात्रों की चिंताएं बढ़ने लगती है। इसी चिंता को खत्म करने के लिए पंजाब बोर्ड छात्रों को बिना इंटरनेट के SMS के जरिए अंक जानने की सुविधा भी देता है। छात्र नीचे दिए गए आसान तरीके से अपना रिजल्ट SMS से चेक कर सकते हैं।

PSEB 12th Result 2026 के कैसे करें SMS के जरिए चेक

स्टेप 1 - सबसे पहले अपने मोबाइल का Message/Inbox ऐप खोलें।

स्टेप 2 - 'New Message' विकल्प पर जाएं और टाइप करें: PB12 <स्पेस> रोल नंबर।

स्टेप 3 - अब इस मैसेज को बोर्ड द्वारा जारी नंबर 5676750 पर भेज दें।

स्टेप 4 - मैसेज भेजने के कुछ ही पलों बाद, आपको एक SMS प्राप्त होगा जिसमें आपके नाम, विषयवार अंक और कुल परिणाम (पास या फेल होने की स्थिति) का विवरण होगा।

उदाहरण के लिए: यदि आपका रोल नंबर 10264567 है, तो आपको PB12 10264567 लिखना होगा।

    महत्वपूर्ण सावधानियां और शुल्क

    SMS सेवा का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले, यह सुनिश्चित करें कि आपने अपना रोल नंबर बिल्कुल सही दर्ज किया है। इस सेवा के लिए प्रति SMS एक निश्चित शुल्क (SMS Charges) देना पड़ सकता है, जो आपके मोबाइल नेटवर्क प्रदाता के अनुसार होगा। साथ ही यह भी याद रखें कि SMS के जरिए मिली जानकारी केवल तुरंत सूचना प्राप्त करने के लिए है। ओरिजनल मार्कशीट आपको अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। साथ ही डिजिलॉकर (DigiLocker) से डिजिटल कॉपी प्राप्त कर सकते हैं।

    Varsha Kushwaha
    वर्षा कुशवाहाauthor

    वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article