एजुकेशन

PMRC Scheme 2026: पीएम रिसर्च चेयर के लिए आवेदन शुरू, इन 13 फील्ड में मिलेगा रिसर्च का मौका

PMRC Scheme 2026: पीएमआरसी स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार pmrc.education.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

Image

PMRC Scheme 2026

PMRC Scheme 2026: अगर आप रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और किसी बेहतरीन सरकारी फेलोशिप की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) ने 'प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर' (PMRC) योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं। इस योजना में मुख्य उद्देश्य रिसर्च, टेक्नोलॉजी और डेवलपमेंट इनोवेशन को बढ़ावा देना है। इस फेलोशिप की सबसे खास बात यह है कि भारत के ही नहीं बल्कि दुनियाभर से भारतीय मूल के रिसर्चर, प्रोफेशनल्स और वैज्ञानिक इसलिए आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको इस फेलोशिप के और इसके लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएं। साथ ही आपके लिए यह जानना भी आवश्यक है कि किन 13 फील्ड के लिए आप आवेदन कर सकते हैं।

यह महत्वाकांक्षी योजना मुख्य रूप से देश में रिसर्च, टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम और डेवलपमेंट इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई है। इस फेलोशिप की सबसे खास बात यह है कि भारत के साथ-साथ दुनियाभर में रह रहे भारतीय मूल के रिसर्चर, वैज्ञानिक और प्रोफेशनल्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmrc.education.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

तीन पीलर पर काम करेगी यह योजना

प्रधानमंत्री रिसर्च चियर स्कीम का ढांचा नीचे दिए गए तीन हिस्सों पर टिका हुआ है-

लीड इंस्टीट्यूशन

होस्ट इंस्टीट्यूशन

पीएमआरसी फेलो

इस फेलोशिप के तहत योग्य संस्थानों और फेलोस का चयन भारत सरकार के 'प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर' की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा।

इन 13 क्षेत्रों में मिलेगा रिसर्च का मौका

1. एडवांस्ड कंप्यूटिंग (कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI, क्वांटम और सुपरकंप्यूटिंग)

2. सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी

3. एनर्जी, सस्टेनेबिलिटी और क्लाइमेट चेंज

4. साइबर सुरक्षा

5. हेल्थकेयर टेक

6. बायोटेक्नोलॉजी

7. स्पेस और डिफेंस (अंतरिक्ष और रक्षा)

8. एडवांस्ड मैटेरियल्स एंड क्रिटिकल मिनरल्स

9. नेक्सट जनरेशन कम्यूनिकेशन

10. मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0

11. कृषि और खाद्य टेक्नोलॉजी

12. ब्लू इकोनॉमी

13. परमाणु ऊर्जा

PMRC योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस स्कीम के तहत उम्मीदवारों को उनके अनुभव के आधार पर तीन अलग-अलग पदों (Positions) के लिए आवेदन कर सकते हैं। वह पद इस प्रकार है -

1. यंग रिसर्च फेलो (YRF): वे उम्मीदवार जिन्होंने अपनी पीएचडी (PhD) पूरी कर ली है और जिनके पास रिसर्च का कोई अनुभव नहीं है या 5 साल से कम का अनुभव है।

2. सीनियर फेलो (SF): पीएचडी पूरी करने के बाद जिनके पास रिसर्च या संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम का कार्य अनुभव है।

3. रिसर्च चेयर (RC): यह पद अनुभवी दिग्गजों के लिए है। जिन रिसर्चर के पास पीएचडी के बाद 10 साल या उससे अधिक का लंबा अनुभव है, वे इस फेलोशिप को पा सकते हैं।

देश के इन शीर्ष संस्थानों में मिलेगा काम करने का अवसर

एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग की ओवरऑल कैटेगरी के टॉप 100 संस्थान।

इंजीनियरिंग कैटेगरी के शीर्ष 100 और रिसर्च श्रेणी के टॉप 50 संस्थान।

देश की प्रमुख बायोटेक्नोलॉजी लैब्स, साइंस व टेक्नोलॉजी विभाग के संस्थान और सीएसआईआर (CSIR) लैब्स।

ये 7 संस्थान निभाएंगे 'लीड इंस्टीट्यूट' की भूमिका

इस पूरी योजना को सुचारू रूप से चलाने और सपोर्ट करने के लिए देश के 7 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों को 'लीड इंस्टीट्यूट' बनाया गया है। इसमें आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी धनबाद और आईआईएससी (IISc) बेंगलुरु शामिल हैं।

रिसर्च फेलो को मिलेगा यह लाभ

इस स्कीम के तहत चयनित कैंडिडेट्स को फेलोशिप स्टाइपेंड के साथ हर साल इंक्रीमेंट मिलेगा।

रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए वन टाइम ग्रांट मिलेगी।

पीएमआरसी फेलो रहने के साथ सालाना मेडिकल अलाउंस भी मिलेगा।

दूसरे शहर से एक बार आने-जाने के लिए पैसे दिए जाएंगे।

एडवांस रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर लैब और उससे जुड़ी सुविधाएं मिलेगी।

PMRC फेलोशिप में अप्लाई कैसे करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले PMRC की ऑफिशियल वेबसाइट pmrc.education.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर Apply Now का टैब नजर आएगा। अगर आप यहां पहले से रजिस्टर हैं, तो लॉगइन करें नहीं तो रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 3 - अगर आप फेलो के तौर पर अप्लाई कर रहे हैं, तो Fellow को सेलेक्ट करके।

स्टेप 4 - पहले स्टेप में अपना नाम और ईमेल आईडी की डिटेल भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें।

स्टेप 5 - अब ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 6 - अब फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 7 - अपनी एजुकेशनल डिटेल्स और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 8 - इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 9 - फॉर्म को फाइनली री-चेक करें और सबमिट कर दें।

आपको बता दें कि इस फेलोशिप में 1 जून से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article