इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे 2023 से 2026 तक लगातार आईआईआरएफ रैंकिंग में पहले स्थान पर बना हुआ है। इस संस्थान से पढ़ने वाले छात्रों को अच्छा पैकेज मिलता है। बीते साल यहां का सबसे हाई पैकेज 3.67 करोड़ रुपये तक गया था।
IIRF Ranking में इंजीनियरिंग के लिए देश का दूसरा सबसे बेस्ट संस्थान है आईआईटी मद्रास। यहां से बीटेक करने वाले छात्रों का औसत पैकेज 17 से 22 लाख तक का मिलता है।
इस रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है आईआईटी दिल्ली ने। इस संस्थान के प्लेसमेंट पैकेज की बात करें तो यहां 20 से 27 लाख रुपये का औसत वार्षिक पैकेज रहता है।
चौथे स्थान पर अपनी जगह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने बनाई है। यह बीटेक कोर्स के लिए आईआईटी दिल्ली के बाद बेस्ट माना जाता है। यहां औसत पैकेज 24 लाख रुपये प्रति वर्ष के आसपास तक जाता है।
आईआईआरएफ रैंकिंग में इंजीनियरिंग के पांचवां सबसे बेस्ट संस्थान है आईआईटी कानपुर। यहां से बीटेक करने वाले छात्रों को औसत प्लेसमेंट पैकेज लगभग 26 लाख तक मिलता है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की देश के टॉप 7 इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल है। इस संस्थान से बीटेक करने के बाद छात्रों को 2 से 3 करोड़ का हाई पैकेज और 34 लाख रुपये सालाना तक का औसत सैलरी पैकेज मिलता है।
आईआईटी गुवाहाटी देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। यहां बीटेक कोर्स करने वाले छात्रों को बेहतरीन प्लेसमेंट पैकेज मिलता है। उच्चतम पैकेज की बात करें तो वह 2.5 करोड़ प्रति वर्ष तक जाता है और औसत सैलरी पैकेज 25.75 लाख रुपये तक जा सकता है।