एजुकेशन

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026: जारी हुई असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की आंसर की, uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 31 मई को आयोजित की गई असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की आंसर की uppsc.up.nic.in पर जारी कर दी गई है।

Image

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित की गई असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का आंसर की को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। आयोग द्वारा प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइस uppsc.up.nic.in से यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इससे वह परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों की गणना कर पाएंगे। इसके साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी गई है। तो आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार अब आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

कब हुई थी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा?

यूपीपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन 31 मई को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1253 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कैसे करें यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 2026 डाउनलोड?

  • असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको ' UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026' लिंक नजर आएगा।
  • उम्मीदवार दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आंसर की पीडीएफ आ जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

कैटेगरी के आधार पर पदों की संख्या

जैसा की आपको बताया कि इस भर्ती के माध्यम से 1253 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के 556 पद, ईडब्लू्यूएस के 111 पद, ओबीसी के 315 पद, एससी के 232 पद और एसटी के लिए कुल 30 पद आरक्षित हैं।

कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

जानकारी के अनुसार, आंसर की के जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 9 जून 2026 तक का समय दिया गया है। 9 जून को शाम 5 बजे तक आपत्ति स्वीकार की जाएगी और उसके बाज ऑब्जेक्शन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article