Re-NEET UG 2026: एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट री-एग्जाम (NEET UG) 2026 परीक्षा के पैटर्न में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं, जिसे केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पीआईबी ने साफ किया है कि री-नीट परीक्षा के आधिकारिक पैटर्न में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बीच परीक्षार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी सर्कुलर पर ध्यान न देने।
सोशल मीडिया पर वायरल सर्कुलर निकला फर्जी
पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 27 मई की तारीख वाला एक लेटर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। इस सर्कुलर का टाइटल था —'RE-NEET (UG) 2026 के लिए परीक्षा की तैयारी और मॉडरेशन पैनल को निर्देश'। बता दें कि तेजी से सर्कुलेट हो रहे इस फर्जी लेटर में दावा किया गया था कि छात्रों की "कॉन्सेप्ट की समझ, एनालिटिकल रीजनिंग और एप्लीकेशन-बेस्ड लर्निंग" को परखने के लिए मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किए गए हैं। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस पर त्वरित एक्शन किया और स्पष्ट किया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ऐसा कोई भी आदेश या सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर तल रहे इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया और छात्रों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UGC NET June 2026 City Slip: एनटीए ने जारी की नेट जून सेशनल सिटी इंटीमेशन स्लिप, ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड
कब होगी री-नीट यूजी परीक्षा 2026
नीट पेपर लीक के गंभीर आरोपों के कारण 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द करने के बाद अब 21 जून को दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस री-परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को या उससे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से मिलेगा स्कोर कार्ड
NEET UG 2026 की मार्किंग स्कीम क्या है?
जैसा कि अभी आपको बताया गया कि परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए इसकी मार्किंग स्कीम में भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यानी प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवार को 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा। जिस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया गया है, उस पर कोई अंक न दिया जाएगा न ही काटा जाएगा।
