एजुकेशन

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से मिलेगा स्कोर कार्ड

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 OUT: राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 OUT: राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि राज्य शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) पहुंचकर राजस्थान प्री डीएलएड के नतीजों की घोषणा दोपहर 3 बजे कर दी थी। लेकिन रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक रिजल्ट की घोषणा के करीब 1 घंटे बाद शाम 4 बजे एक्टिव हो गया है।

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपने परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को केवल अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना है और नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करना है।

कितनी सीटों पर एडमिशन देने के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा

इस साल, अलग-अलग 'डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन' (DElEd) कॉलेजों में उपलब्ध 25,970 सीटों के लिए एडमिशन दिए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल अलग से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

स्टेप 1 - नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर विजिट करना होगा।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होने पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3 - इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना होगा।

स्टेप 4 - अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 50%, एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, विधवा और तलाकशुदा के लिए 45% निर्धारित है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article