एजुकेशन

Railway Jobs November 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! यहां देखें नवंबर की टॉप 5 रेलवे भर्तियां, तुरंत करें आवेदन

Railway Jobs November 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार नवंबर महीने में 5 टॉप रेलवे भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं। यहां स्टेशन मास्टर से लेकर अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है।

Image

Railway Jobs November 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Railway Jobs November 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए नवंबर 2026 का महीना बेहद शानदार और अवसरों से भरा हुआ साबित हो रहा है। देश के विभिन्न रेलवे जोन और रेलवे से जुड़ी संस्थाओं में बंपर पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिनमें स्टेशन मास्टर से लेकर अप्रेंटिस के हजारों पद शामिल हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) और विभिन्न रेलवे यूनिट्स द्वारा जारी इन विज्ञापनों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI) और ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए आवेदन करने के बेहतरीन मौके उपलब्ध हैं। यदि आप भी रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इन भर्तियों से संबंधित आवश्यक जानकारी आपके पास होना अनिवार्य है।

RRB Station Master Recruitment 2026

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चयन सीबीटी परीक्षा के माध्यम से होगा।

Northern Railway Apprentice 2026

नॉर्दन रेलवे द्वारा 4651 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट के साथ 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसमें बिना किसी लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 है। आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो गई है।

Central Railway Apprentice 2026

सेंट्रल रेलवे द्वारा अप्रेंटिस के 2861 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए मासिक स्टाइपेंड 9600 रुपये प्रदान किया जाएगा। इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे की है। बता दें कि 10वीं पास उम्मीदवार, जिन्हें संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी (NCVT/SCVT) से मान्यता प्राप्त आईटीआई पास युवा इसमें भाग ले सकते हैं। भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

RITES Limited Apprentice 2026

राइट्स लिमिटेड, भारतीय रेलवे का एक प्रमुख उपक्रम है, द्वारा 281 ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियर और नॉन इंजीनियरिंग), डिप्लोमा अप्रेंटिस, आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस पदों की भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। पद के अनुसार संबंधित विषयों में डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले जारी नोटिस को एक बार ध्यान से चेक करें।

RRB Isolated Categories 2026

आरआरबी ने चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, साइंटिफिक असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट पदों पर 195 रिक्तियां निकाली है। यह सब रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आइसोलेटेड और मिनिस्ट्रियल कैटेगरी के पदों के लिए निकाली गई भर्ती है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 है। पदानुसार योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने के सामान्य चरण

1. संबंधित रेलवे बोर्ड या यूनिट की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट) पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' या 'Careers' सेक्शन में जाएं।

3. संबंधित भर्ती के नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पात्रता की पूरी जांच कर लें।

4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

रेलवे परीक्षाओं की तैयारी के लिए खास टिप्स

रेलवे की ज्यादातर नॉन-टेक्निकल (NTPC) और ग्रुप परीक्षाओं में जनरल अवेयरनेस, गणित, और रीजनिंग का अहम रोल होता है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (Previous Year Papers) को हल करके अपनी स्पीड और एक्यूरेसी को मजबूत करें। फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहें और किसी भी आवेदन या एडमिट कार्ड के लिए केवल आधिकारिक रेलवे पोर्टल्स पर ही भरोसा करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article