एजुकेशन

HPBOSE Exam Schedule 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया कक्षा 3, 5 और 8वीं का परीक्षा शेड्यूल, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

HPBOSE Exam Schedule 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 3, 5 और 8वीं के परीक्षा शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

Image

HPBOSE Exam Schedule 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

HPBOSE Exam Schedule 2026: शैक्षणिक सत्र के अंत में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का समय करीब आने लगा है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आगामी सत्र के लिए कक्षा 3, कक्षा 5 और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल (Exam Schedule) जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी इस शेड्यूल के सामने आने के बाद अब स्कूलों और छात्रों ने अपनी अंतिम दौर की तैयारी शुरू कर दी है। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी और समय-सारणी को लेकर परिवार में एक अलग ही अनुशासन देखने को मिलेगा। इस बीच छात्रों और उनके अभिभावक एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइ पर जाकर एग्जाम शेड्यूल का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

HPBOSE Exam Schedule 2026

HPBOSE Exam Schedule 2026

परीक्षा का शेड्यूल और मुख्य तिथियां

हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने वाले प्राथमिक और मध्य स्तर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।

कक्षापरीक्षा तिथियांपरीक्षा का समय
तीसरी14 दिसंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तकप्रातः 09:45 से दोपहर 01:00 बजे तक
पांचवीं14 दिसंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तकप्रातः 09:45 से दोपहर 01:00 बजे तक
आठवीं09 दिसंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तकप्रातः 09:45 से दोपहर 01:00 बजे तक

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -RSSB JE के 1909 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी बातें

छात्र और उनके अभिभावक को सलाह है कि वह HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपनी कक्षा के अनुसार पूरा टाइम-टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, अधिकांश परीक्षाएं सुबह के सत्र में आयोजित की जाती हैं, ताकि छात्र ठंडे मौसम में धूप खिलने के साथ आसानी से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। साथ ही छात्रों को सलाह है कि वह परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।

बच्चों की तैयारी और मानसिक तनाव को कैसे दूर करें?

अब जब परीक्षा की तारीखें सामने आ चुकी हैं, तो नया पाठ्यक्रम पढ़ने के बजाय पुराने अध्यायों के रिवीजन और सैंपल पेपर हल करने पर अधिक ध्यान दें। परीक्षा के दिनों में बच्चों पर पढ़ाई का दबाव न बढ़ाएं। उन्हें पर्याप्त नींद लेने दें और पौष्टिक आहार दें ताकि उनका स्वास्थ्य और मानसिक फोकस एकदम दुरुस्त रहे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article