NTET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट है। एनटीए ने इस NTET 2026 परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक तौर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण और लिंक लेख में नीचे दिया गया है। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड DigiLocker से भी डाउनलोड कर पाएंगे।
DigiLocker से भी कर पाएंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड
डिजिलॉकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट जारी किया, जिसके अनुसार, इस बार एनटीईटी 2026 के स्कोर कार्ड को सीधे डिजिलॉकर प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया गया है। इसका मतलब यह है कि छात्र अपने पर्सनल डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट में लॉगिन करके बेहद सुरक्षित तरीके से अपने दस्तावेज को कहीं भी कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।
इन वेबसाइट से कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड
डिजिलॉकर लिंक - www.digilocker.gov.in
एनटीए लिंक - exams.nta.ac.in/ntet/
एनटीए मेन वेबसाइट लिंक: www.nta.ac.in
कैसे करें एटीईटी 2026 स्कोरकार्ड डिजिलॉकर से डाउनलोड?
स्टेप 1 - अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
स्टेप 2 - अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या यूजर क्रेडेंशियल्स की मदद से अकाउंट में लॉगिन करें।
स्टेप 3 - इसके बाद सर्च बार में जाकर 'National Testing Agency' या 'NTET Score Card' सर्च करें।
स्टेप 4 - मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें, आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।
स्टेप 5 - इसे अपने पास सुरक्षित सेव कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
हेल्पलाइन नंबर से मिलेगा हर परेशानी का समाधान
एनटीए ने छात्रों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी भी उम्मीदवार को अपना स्कोर कार्ड देखने, लॉगिन करने या डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या या असुविधा होती है, तो वे सीधे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
